हिप्र: विधानसभा में खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले एक व्यक्ति अरेस्ट

हिप्र: विधानसभा में खालिस्तानी झंडा

हिमांचल प्रदेश विधानसभा में खालिस्तानी झंडा लगाए जाने के मामले एक व्यक्ति अरेस्ट

हिप्र: विधानसभा में खालिस्तानी झंडा

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा परिसर ख़ालिस्तान के झंडे लगाने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| दूसरे आरोपी परमजीत को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है| आरोपियों ने धर्मशाला विधानसभा परिसर के बाहर ख़ालिस्तान के झंडे लगाए थे और वॉल राइटिंग की थी| इस मामले में पहले ही हरबीर नाम के आरोपी को गिरफ़्तार किया जा चुका है| घटना 7 मई की आधी रात की है|

हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के मोरिंडा से एक व्यक्ति को पकड़ा था, जो हिमाचल विधानसभा के बाहर खालिस्तान का झंडा लगाने की घटना में शामिल था| पूछताछ में इसने 13 अप्रैल को हमारे कार्यालय के बाहर खालिस्तान के झंडे लगाने की बात को स्वीकार की| पंजाब के रूपनगर SSP डॉ संदीप गर्ग,  ने बताया कि इस मामले में 2 लोग शामिल थे, जिसमें से एक को गिरफ़्तार कर हिमाचल पुलिस को भेजा है| दूसरे की पहचान कर ली गई है और तलाश जारी है| दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड है, जो फरार है उस पर 7 FIR दर्ज़ हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button