‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हुआ कंफर्म

‘3 इडियट्स’ की सीक्वल हुआ कंफर्म जल्द ही आ रहा है| बड़े पर्दे पर एक बार फिर आमिर, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर धमाल मचाते नजर आएगें| खुद करीना कपूर ने ये गुड न्यूज शेयर की है|

3 इडियट्स’ का सीक्वल हुआ कंफर्म

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक फिल्मों में से एक है| य़े फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे| आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान स्टारर इस फिल्म ने ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था| वहीं फैंस काफी समय से इस फिल्म के सीक्वल की भी डिमांड कर रहे थे| वहीं अब एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर पर अपने अजब रिएक्शन से पक्की मुहर भी लगा दी है कि ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल आ रहा है |

करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है| इस क्लिप में करीना हैरानी के साथ रिएक्ट करती हुई नजर आ रही हैं| वीडियो में आमिर, आर माधवन और शरमन जोशी की एक प्रेस कॉन्फ्रेस में बैठे हुए की तस्वीर नजर आती है और इस पर ‘3 इडियट्स’ भी लिखा हुआ है|

Back to top button