कांगो में दक्षिण अफ्रीकी शांति सेना के 4 और सैनिक मारे गए, संख्या बढ़कर हुई 13

Johannesburg: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय रक्षा बल (SANDF) के चार और सैनिक मारे गए। दक्षिण अफ्रीका के रक्षा विभाग (DOD) ने पुष्टि की है। इसके साथ ही एसएएनडीएफ सैनिकों की मृत्यु की संख्या 13 हो गई है।

विभाग ने एक बयान में कहा, “सोमवार, 27 जनवरी को गोमा हवाई अड्डे के पास, जहां एसएएनडीएफ (कांगो की डिफेंस फोर्स ) का बेस स्थित है। वहां और एम23 (मार्च 23 मूवमेंट) के बीच मोर्टार बम दागे गए। जिसमें SANDF के तीन सदस्य मारे गए।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एम23 विद्रोहियों ने गोमा हवाई अड्डे की दिशा में कई मोर्टार बम दागे, जो एसएएनडीएफ बेस पर गिरे और परिणामस्वरूप मौतें हुईं।

बयान के अनुसार, पिछले तीन दिनों में हुई लड़ाई में लगी चोटों के कारण चौथे शांति सैनिक की मौत हो गई। अन्य घायल एसएएनडीएफ सदस्यों को डीआरसी के पूर्वी प्रांत नॉर्थ किवु की राजधानी गोमा के एक अस्पताल में चिकित्सा सहायता मिल रही है।

रक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक पूर्व बयान के अनुसार, दो दिनों की भीषण लड़ाई के बाद शुक्रवार तक नौ दक्षिण अफ्रीकी सैनिक मारे गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सोमवार शाम को अपने रवांडाई समकक्ष से पूर्वी डीआरसी में बढ़ती हिंसा के बारे में बात की।

एसएएनडीएफ सैनिक डीआरसी में दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय मिशन (एसएएमआईडीआरसी) का हिस्सा हैं। जो अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश की सरकार को शांति, सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने में सहायता करने के लिए तैनात हैं।

रक्षा विभाग ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, “एसएएनडीएफ डीआरसी में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन और एसएएमआईडीआरसी के तहत अपनी शांति स्थापना जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें…

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Gaza: उत्तरी गाजा में लौटे 3 लाख फिलिस्तीनियों को मिला खंडहरों का शहर

गाजा को करना है ‘खाली’, ट्रंप ने दोहराया, कहा- बेहतर होगा वो ऐसे क्षेत्र में रहें जहां न हो हिंसा

Back to top button