
विश्व में सबसे लंबी है इस शख्स की नाक, 71 साल की उम्र में भी बढ़ रही है

इस्तांबुल। तुर्की में रहने वाले 71 साल के एक व्यक्ति की नाक दुनिया में सबसे लंबी है। मेहमेट ओजयूरेक नाम के इस शख्स ने दुनिया में सबसे बड़ी नाक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसकी नाक लगभग 3.5 इंच लंबी है।
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने 11 साल पहले इन्हें सबसे लंबी नाक होने का खिताब दिया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उम्र के साथ-साथ भी इनकी नाक भी लगातार बढ़ती जा रही है। मेहमेट की नाक दुनिया में मौजूद अब तक किसी भी इंसान की नाक से सबसे बड़ी है।
द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इतनी बड़ी नाक इस समय किसी जीवित व्यक्ति के पास नहीं है। बता दें कि मेहमेट को 2010 में आज के ही दिन आधिकारिक रूप से जीविच व्यक्तियों में सबसे लंबी नाक होने का खिताब मिला था। मेहमेट का कहना है कि उनकी नाक की लंबाई अभी भी बढ़ रही है।
हालांकि मेहमेट इतिहास में सबसे लंबी नाक वाले व्यक्ति नहीं है। 18वीं सदी में थॉमस नाम के एक शख्स की नाक 19 सेंटीमीटर लंबी थी लेकिन वो अब जीवित नहीं है, इसलिए अब सबसे लंबी नाक के साथ जीवित होने का रिकॉर्ड मेहमेट को जाता है।