
Mirai Review: सॉलिड सुपरहीरो बने हैं Teja Sajja, शानदार VFX के साथ दमदार एक्टिंग
Mirai Review: तेजा सज्जा एक बार फिर ‘मिराई’ के साथ सिनेमाघरों में वापसी किए हैं। एक साल से फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा था और एक बार फिर तेजा सज्जा योद्धा बनकर धमाम मचाने के लिए आ गए हैं।
Mirai Review: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर भगवान राम का धनुष ‘मिराय’ (Teja Sajja) किसी आधुनिक सुपरहीरो के हाथ लग जाए तो क्या होगा? अगर नहीं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी की ‘मिराय’ हमारे लिए यही करिश्मा लेकर आई है. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो आपको रामायण के गौरवशाली अतीत से लेकर आज की दुनिया के रोमांचक एक्शन तक ले जाता है. कहानी, VFX, और अदाकारी का ऐसा संगम शायद ही आपने पहले देखा होगा.तो चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ‘मिराई’ क्यों देखनी चाहिए…
इतिहास और आस्था की दिलचस्प कहानी
‘मिराई’ की कथा एक काल्पनिक दुनिया में रची गई है, लेकिन इसकी जड़ें भारत की समृद्ध पौराणिक परंपरा में गहराई से धंसी हुई हैं। कहानी की शुरुआत होती है सम्राट अशोक से, जो एक युद्धशील राजा से शांति की ओर अग्रसर होते हैं और अपनी शक्तियों को नौ महाग्रंथों में विभाजित कर देते हैं। ये ग्रंथ नौ अलग-अलग योद्धाओं को सौंपे जाते हैं, जो उनकी पीढ़ियों से रक्षा करते आ रहे हैं।
दूसरी ओर है महाबीर लामा (मनोज मांचू), एक शक्तिशाली काला जादूगर, जो इन ग्रंथों को हासिल कर अमरत्व और भगवान बनने की चाह रखता है। इस बुराई को रोकने की जिम्मेदारी उठाती है अंबिका (श्रिया सरन), जो अपने बेटे वेदा (तेजा सज्जा) को दुनिया की रक्षा के लिए त्याग देती है।
वेदा की यात्रा एक सामान्य युवक से लेकर नियति द्वारा चुने गए रक्षक तक की है। उसे नौवां महाग्रंथ सौंपा जाता है, जिसकी रक्षा के लिए उसे महाबीर लामा जैसे ताकतवर दुश्मन से भिड़ना होता है। कहानी का यह संघर्ष, पौराणिकता और फैंटेसी के ताने-बाने में बुना गया है, जिसमें ‘मिराई‘ नामक एक दिव्य अस्त्र का भी समावेश है, जो भगवान राम के काल में गढ़ा गया था।
किरदारों की एक्टिंग
तेजा सज्जा ने ‘हनुमैन‘ के बाद ये साबित कर दिया कि वो एक पैन-इंडिया स्टार हैं। 24 साल के सुपरहीरो में उनका किरदार न सिर्फ एक्शन करता है, बल्कि उसमें इमोशनल गहराई भी है। मनोज मंचू विलेन के रोल में बेहतरीन हैं. उनकी डार्क और इंटेंस स्क्रीन प्रेजेंस आपको डरा देती है. रितिका नायक और श्रिया सरन ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। जगपति बाबू और जयराम जैसे दिग्गज कलाकारों ने फिल्म में जान डाल दी है।
निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी
‘मिराई’ का सबसे बड़ा यूएसपी है इसका भव्य दृश्य प्रभाव (VFX) और शानदार सिनेमैटोग्राफी। रामजी डॉट और मुथु सुब्बैया के VFX ने एक फैंटेसी वर्ल्ड को इतने वास्तविक ढंग से दर्शाया है कि हर फ्रेम किसी पेंटिंग की तरह लगता है। कार्तिक गट्टामनेनी की सिनेमैटोग्राफी पौराणिक भव्यता और विज्ञान की आधुनिकता को संतुलित करती है।





