IRCTC Scam: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस

IRCTC Scam: बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को बड़ा झटका लगा है। आज दो बड़े मामलों में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय किया है।

IRCTC Scam: दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और अन्य के खिलाफ आईआरसीटीसी केस में आरोप तय करने की अनुमति दे दी है। ऐसे में तब जब बिहार में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुका है। लालू यादव और अन्य पर IRCTC के एक होटल को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि मामले की जांच कर रही CBI ने आपके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने सीबीआई को कोट करते हुए कहा कि लालू की जानकारी में साजिश रची गई है।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी सहित 14 आरोपी

दिल्ली की कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ उनकी कथित भूमिका के आधार पर अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए थे। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने के अपराध के लिए आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप तय किए हैं। हालांकि, सभी आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है। लालू प्रसाद यादव ने खुद को निर्दोष बताया है और उनका कहना है कि वे मुकदमे का सामना करेंगे।

क्या है आईआरसीटीसी घोटाला?

आईआरसीटीसी घोटाला में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटा तेजस्वी यादव सहित कई लोगों पर आरोप है। ये घोटाला उस समय का है, जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 तक भारत के रेल मंत्री थे। उस दौरान आईआरसीटीसी ने दो होटलों के रखरखाव का टेंडर निकाला था।

ये भी पढ़े-

तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वादे पर महागठबंधन में विवाद, कांग्रेस ने जताई असहमति

आरोप है कि टेंडर में छेड़छाड़ कर लालू यादव ने होटल के रखरखाव और संचालन का ठेका सुबोध कुमार सिन्हा नामक एक व्यवसायी की कंपनी सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड को दिलाया था। आरोप है कि इसके बदले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को पटना में कीमती जमीनें बेहद सस्ते दामों पर दी गईं।

ये भी पढ़े-

बदलाव की जोर आजमाइश में तेजस्वी, सीट बंटवारे और सीएम चेहरे को लेकर महागठबंधन में उलझन

 

 

Back to top button