
Freebies पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘मुफ्त खाना-बिजली… यह कैसा कल्चर?
Tamil Nadu News: चुनाव से पहले मुफ्त योजनाओं (Freebies) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर कड़ी टिप्पणी की है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बिना जरूरत के सभी को मुफ्त सुविधाएं बांटना देश में गलत राजनीतिक संस्कृति को बढ़ावा दे सकता है।
CJI ने उठाए तीखे सवाल
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा,
“हम पूरे भारत में किस तरह का कल्चर बना रहे हैं? यह समझ में आता है कि वेलफेयर सिस्टम के तहत उन लोगों को मदद दी जाए, जो भुगतान नहीं कर सकते। लेकिन जो भुगतान कर सकते हैं और जो नहीं कर सकते, उनके बीच फर्क किए बिना अगर सबको मुफ्त सुविधाएं दी जाएं, तो क्या यह तुष्टिकरण नीति नहीं होगी?”
उन्होंने कहा कि सरकारों को सामाजिक कल्याण और चुनावी लाभ के बीच स्पष्ट अंतर रखना चाहिए।
मुफ्त योजनाओं पर बहस तेज
अदालत की इस टिप्पणी के बाद देशभर में Freebies को लेकर बहस तेज हो गई है। कई राजनीतिक दल चुनाव के दौरान मुफ्त बिजली, पानी, साइकिल, लैपटॉप और अन्य योजनाओं का ऐलान करते हैं। अदालत ने संकेत दिया कि ऐसी योजनाओं का असर आर्थिक अनुशासन और वित्तीय स्थिरता पर भी पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें…
BJP ज्वाइन से पहले भूपेन बोरा का बड़ा खुलासा… Congress के नेतृत्व पर उठाए सवाल
तमिलनाडु सरकार का पक्ष
राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि ये योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के तहत दी जाती हैं। सरकार का तर्क है कि गरीब और कमजोर वर्गों को राहत देने के लिए इस तरह की योजनाएं जरूरी हैं।
व्यापक प्रभाव की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी आने वाले चुनावों पर असर डाल सकती है। यदि अदालत इस मुद्दे पर सख्त दिशानिर्देश जारी करती है, तो राजनीतिक दलों की चुनावी रणनीतियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें…
Assam Election से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा… भूपेन बोरा के इस्तीफे से मचा हड़कंप
पहले भी उठ चुका है मुद्दा
मुफ्त योजनाओं का मुद्दा पहले भी अदालत में उठ चुका है। कई याचिकाओं में मांग की गई है कि चुनाव आयोग (भारतीय चुनाव आयोग को इस पर स्पष्ट नियम बनाने चाहिए, ताकि लोकलुभावन वादों को नियंत्रित किया जा सके।
राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से यह मामला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह कल्याणकारी नीतियों और चुनावी राजनीति के बीच संतुलन का सवाल खड़ा करता है।
यह भी पढ़ें…





