
UP News: स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
UP News: ट्रेन जब कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी, तब फिरोजाबाद रेल खंड के मक्खनपुर स्टेशन को पार करने के बाद रसूलपुर और दक्षिण थाना क्षेत्र की सीमा पर पेमेश्वर गेट के पास अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंके गए।
Train Stone Pelting Case: फिरोजाबाद जिले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब कानपुर से दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को हिरासत में लिया है, जबकि एक नाबालिग फरार है. हिरासत में लिए नाबालिगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
ट्रेन आरएसएस प्रमुख मोहन यादव सवार थे, पथराव की घटना फिरोजाबाद और मक्खनपुर के बीच हुई, जिसके बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ट्रेन में सवार RSS सरसंघचालक कानपुर से दिल्ली जा रहे थे.
कोच में थे संघ प्रमुख मोहन भागवत
लखनऊ से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार की देर शाम पत्थरबाजी हुई। पत्थर एक्जीक्यूटिव क्लास के उस कोच पर जाकर लगा, इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। सरसंघचालक मोहन भागवत स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच ई-1 में यात्रा कर रहे थे। देर शाम करीब 7.20 बजे फिरोजाबाद आउटर से गुजरते समय कोच ई-1 पर पत्थर लगा था
रात भर चली जांच पड़ताल के बाद तीन बच्चों की पहचान हुई। शुक्रवार सुबह पांच बजे इनमें से दो बच्चों को पकड़ लिया गया। एसएसपी आदित्य लांगहे ने दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस में इन बच्चों के पकड़े जाने की जानकारी दी। एक बच्चे की तलाश की जा रही है। इस मामले को लेकर आइबी के अधिकारी भी जिले में आ गए हैं। वह भी बच्चों से पूछताछ कर रहे हैं।





