नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने किया खुलासा

CBI ने 13 आरोपियों को किया नामजद

CBI की चार्जशीट में तीन विषय विशेषज्ञ आरोपी

दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच में खुलासा हु्आ है कि पेपर सेट करने वाले राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NTA) के अधिकारियों ने ही पेपर लीक किए थे। CBI का आरोप है कि आरोपियों का मकसद पैसे कमाना और कुछ खास कैंडिडेट्स की मदद करना था। CBI ने 13 आरोपियों को नामजद किया है जिनमें NTA के तीन विषय विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने दावा किया कि यह कोई साधारण पेपर लीक नहीं, बल्कि कई राज्यों में फैला सुनियोजित नेटवर्क था। इसमें परीक्षा से जुड़े लोगों के साथ ही कोचिंग संचालक, बिचौलिए और दलाल शामिल थे।जांच एजेंसी के अनुसार, पेपर लीक का पूरा खेल परीक्षा से कई महीने पहले ही शुरू हो गया था। कुछ लोगों ने पहले से योजना बनाकर ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसके जरिए गोपनीय प्रश्नपत्र बाहर तक पहुंचाए गए। यह एक संगठित आपराधिक साजिश थी जिसमें अलग-अलग राज्यों के कई लोग जुड़े हुए थे। CBI ने अपनी चार्जशीट में NTA द्वारा नियुक्त तीन विषय विशेषज्ञों को भी आरोपी बनाया है। इनमें बॉटनी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन विशेषज्ञों ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए गोपनीय प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाई।

Back to top button