
थाईलैंड स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी, छह की मौत,15 घायल
तीन शिक्षक और तीन छात्र मरे
हमलावर ने की आत्महत्या की कोशिश
बैंकक। थाईलैंड के एक स्कूल में को गोलीबारी हुई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल हैं। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई है। इस हमले में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। वहीं, छह मौतों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसकी हालत अभी गंभीर है। उन्होंने कहा कि मकसद की अभी जांच की जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया कि जब छात्रों ने दूसरी इमारत से गोलियों की आवाज सुनी तो वे एक कक्षा के अंदर छिप गए, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाया और उनके लिए इमारत से बाहर निकलने का रास्ता साफ किया।आपातकालीन कर्मचारियों द्वारा प्रसारित तस्वीरों में, एम्बुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचने के साथ ही छात्र स्कूल से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। घटना का लाइव प्रसारण भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और सुरक्षाकर्मियों ने जनता से घटना का लाइव प्रसारण न करने का अनुरोध किया है।
प्रधानमंत्री ने दिया पीड़ितों की देखभाल करने का आदेश
प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों की देखभाल करने का आदेश दिया है। गोलीबारी के लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल से मिली तस्वीरों में लोग स्कूल के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को सांत्वना देते हुए दिखाई दे रहे थे।





