Beating Retreat 2022: एक हजार स्वदेशी ड्रोन प्रस्तुत करेंगे अद्भुत नज़ारा

Beating Retreat 2022

नई दिल्ली। भारत में निर्मित 1000 स्वदेशी ड्रोन आज शनिवार को विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में दर्शकों को रोमांचित करते नजर आएंगे। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शामिल होंगे।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत 1,000 ड्रोन के साथ इतने बड़े पैमाने पर ड्रोन शो का आयोजन करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

नई दिल्ली के विजय चौक पर आयोजित होने वाले इस साल के बीटिंग रिट्रीट समारोह में एक नया ड्रोन प्रदर्शन इसके प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 10 मिनट के इस ड्रोन शो का आयोजन स्टार्टअप बोटलैब डायनेमिक्स द्वारा किया जा रहा है और यह IIT दिल्ली और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है।

बता दें कि चीन, रूस और ब्रिटेन के बाद इन मानव रहित ड्रोनों का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने वाला चौथा देश भारत है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) द्वारा वित्त पोषित और आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों के नेतृत्व में भारतीय स्टार्टअप बोटलैब, लाइट शो के एक हिस्से के तौर पर शनिवार शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह में 1,000 ड्रोन उड़ाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्टार्ट-अप, बोटलैब डायनेमिक्स को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा अनुसंधान एवं विकास के लिए एक करोड़ रुपये का प्रारंभिक सीड फंड दिया गया था

और बाद में प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड द्वारा पहले विकसित करने के लिए स्केल अप और व्यावसायीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह भारत में अपनी तरह की पहली तकनीकी परियोजना है।  

Leave a Reply

Back to top button