हम हारे नहीं हमें हराया गया लेकिन जनादेश हमारे साथ: तेजस्वी यादव

महागठबंधन विधायक दल के नेता चुने गए तेजस्वी यादव  

पटना। बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव नतीजों  के बाद आज पटना में कहा कि बिहार की जनता हमारे साथ है। हम हारे नहीं हमें हराया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा जनादेश महागठबंधन के साथ था लेकिन चुनाव आयोग का परिणाम एनडीए के पक्ष में था। यह पहली बार नहीं हुआ है।

2015 में जब महागठबंधन बना था, तब भी वोट हमारे पक्ष में थे, लेकिन बीजेपी ने सत्ता हासिल करने के लिए बैक डोर से एंट्री की। इससे पूर्व आज तेजस्वी यादव को महागठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया।

संदेह दूर करने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सभी उम्मीदवारों के संदेह को दूर करे। रीकाउंटिंग बेहद जरूरी है। साथ ही, रिकॉर्डिंग भी हमें दिखाई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें

बिहार: नीतीश कुमार की ताजपोशी की तैयारी, 16 नवंबर को ले सकते हैं शपथ

बिहार में फिर एनडीए सरकार, नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे शपथ

उपचुनाव: मप्र में ‘शिव’ का ‘राज’ तो उप्र में ‘योगी’ राज कायम

उन्होंने कहा कि 2015 में भी नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया था। नीतीश कुमार को कुर्सी प्यारी है। यह लोग छल कपट से कुर्सी हासिल करते हैं।

जनता ने हमारे रोजगार के मुद्दे को स्वीकार किया। जनता के फैसले का हम सम्मान करते हैं। हम हारे नहीं जीते हैं और धन्यवाद यात्रा निकालेंगे। मैं बिहार के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

तेजस्वी बोले- एनडीए-महागठबंधन के बीच 12 हज़ार वोट का अंतर

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए को एक करोड़ 57 लाख वोट मिले हैं यानी 37.3 फीसदी वोट एनडीए को मिला है।

महागठबंधन को एक करोड़ 56 लाख 888 हजार 458 वोट मिले हैं। महागठबंधन को 37.2 फीसदी वोट मिले हैं। एनडीए और महागठबंधन के बीच 12 हज़ार वोट का अंतर है।

तेजस्वी का आरोप- 10 सीटों पर घालमेल किया गया

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर एनडीए सरकार ने वादे के मुताबिक काम नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

सरकार ने 19 लाख नौकरी नहीं दी, बिहार के लोगों को दवाई, सिंचाई, पढ़ाई और कमाई नहीं दिया तो महागठबंधन की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

तेजस्वी ने एक बार फिर से चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि 10 सीटों पर घालमेल किया गया है। पोस्टल बैलट की गिनती पर उन्होंने सवाल उठाया।

Leave a Reply

Back to top button