
शहीद दिवस पर विशेष , शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव थापर को नमन!
भारत में हर साल 23 मार्च का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

23 मार्च शहीद दिवस के रुप में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस को याद किया जाता है और श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। 23 मार्च 1931 भारतीय इतिहास का वह काला दिन है जब भारत के तीन सपूत भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु देश की आजादी के लिए कुर्बान हो गए। शहीद दिवस पर सुविचार –
- हर आगाज़ का अंजाम आना लाज़िम है!
एक दिन मौत का पैगाम आना लाज़िम है!!
याद रखना ऐ दोस्त वतन की खातिर!
जान देकर भी कभी काम आना लाजिम है!!
शहीद दिवस पर वीर शहीदों को नमन!
- बेबस हथियार जब तुम पर बरसते होंगे!
वो भी तुम्हें चूम लेने को तरसते होंगे!!
वह हैं मजबूर जिन्हें कोई और चलाता होगा!
तुम्हारी मौत पर हथियार भी पछताता होगा!!
शहीदों को नमन!
- शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी,
हम तिरंगे का गुमान कभी झुकने नहीं देंगे!
शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहें!
- आज़ादी की शाम ना होने देंगे!
कभी शहादत बदनाम ना होने देंगे!
इंकलाब ज़िंदाबाद!
- इंकलाब का नारा देकर,
जो हो गए कुर्बान!!
देखो आज शहादत उनकी,
बनी देश की शान!!
सदा ह्रदय में संजोए रखना,
वीरों का सम्मान!!
जब वतन समर्पण मांगे तब,
हो जाना बलिदान!
शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहें!