J&K: कुदरत का रौद्र रूप, उत्तरी कश्मीर में भीषण हिमस्खलन
Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भयंकर हिमस्खलन हुआ है। इस हिमस्खलन में तीन विदेशी लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक घायल हो गया है। वहीं एक लापता है। बचाव अभियान के लिए हेलिकॉप्टर की टुकड़ी जुटी है।
आपको बता दें कि, राहत और बचाव टीम की तरफ से बताया गया कि तीन विदेश एक साथ घूमने निकले थे। इनके तीसरे साथी के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। बचाए गए स्कीयर और गाइड वर्तमान में जिला प्रशासन की देखरेख में हैं और बुनियादी चिकित्सा उपचार प्राप्त कर रहे हैं। एक स्कीयर को मामूली चोटें आईं है। उसकी हालत स्थिर है और स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे चौथे दिन भी बंद है, रामबन-बनिहाल सेक्टर में जगह-जगह पर पहाड़ दरकने से यातायात पूरी तरह से ठप है जिससे मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा यातायात बहाली कार्य किया जा रहा है।
गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का दूसरा दिन
बता दें कि गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दौरान गुलमर्ग में अलग-अलग प्रतियोगिताएं जारी हैं। देशभर से आए खिलाड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और पर्यटक यहां पहुंचे हैं। इसी बीच हिमस्खलन आने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारामुला पुलिस, 18आरआर, एचएडब्लयूएस व स्थानीय लोगों की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमस्खलन के चलते तीन पर्यटक लापता हो गए थे। हालांकि इनमें से केवल एक पर्यटक को खोज लिया गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
मौसम विभाग ने की थी भविष्यवाणी
दरअसल, जम्मू-कश्मीर में चार दिनों की बारिश और बर्फबारी के बाद गुरुवार को बादलों को सूरज निकलने के साथ ही मौसम में सुधार होना शुरू हो गया। लेकिन ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई थी। साथ ही कहा कि 27 से 29 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी का एक और दौर आने की संभावना है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में 10.4 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और कारगिल में शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
#WATCH गुलमर्ग में आज हुए हिमस्खलन में एक विदेशी नागरिक लापता है जिसके मद्देनजर क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान जारी है, बेस पर एम्बुलेंस भी तैनात हैं। pic.twitter.com/aNT30bCySv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2024