अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है भारत: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उद्योग मंडल (एसोचैम) के स्थापना सप्ताह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया। संबोधन में पीएम मोदी ने कंपनियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उनका सबसे अहम फोकस आत्मनिर्भर भारत पर रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 100 सालों से आप सभी देश की अर्थव्यवस्था और करोड़ों भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाने में जुटे हैं। अब आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए आपको पूरी ताकत लगा देनी है।

उन्होंने कहा इस समय दुनिया चौथी औद्योगिक क्रांति की तरफ तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नई टेक्नॉलॉजी के रूप में चुनौतियां भी आएंगी और उनके अनेक समाधान भी आएंगे। इसलिए आज वो समय है, जब हमें प्लान भी करना है और एक्ट भी करना है।

पीएम मोदी ने कहा हमें हर साल के, हर लक्ष्य को राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य के साथ जोड़ना है। आने वाले 27 साल भारत के ग्लोबल होने को ही तय नहीं करेंगे, बल्कि ये हम भारतीयों के सपनों और डेडिकेशन दोनों को टेस्ट करेंगे।

ये समय भारतीय इंडस्ट्री के रूप में आपकी क्षमता, कमिटमेंट और ताकत को दुनिया भर को दिखा देने का है। हमारा चैलेंज सिर्फ आत्मनिर्भरता ही नहीं है, बल्कि हम इस लक्ष्य को कितनी जल्दी हासिल करते हैं, ये भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा एक जमाने में हमारे यहां जो परिस्थितियां थीं, उसके बाद कहा जाने लगा था कि भारत ही क्यों? अब जो रिफॉर्म देश में हुए हैं, उनका जो प्रभाव दिखा है, उसके बाद कहा जा रहा है कि भारत क्यों नहीं?

पीएम मोदी ने कहा नया भारत, अपने सामर्थ्य पर भरोसा करते हुए, अपने संसाधनों पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ा रहा है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैन्युफेक्चरिंग पर हमारा विशेष फोकस है।

मैन्युफेक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए हम निरंतर रिफॉर्म कर रहे हैं। देश आज करोड़ों युवाओं को अवसर देने वाले एंटरप्राइज और वेल्थ क्रिएटर्स के साथ है।

पीएम मोदी ने कहा कि निवेश का एक और पक्ष है जिसकी चर्चा आवश्यक है। ये है रिसर्च एंड टेवलपमेंट- R&D पर होने वाला निवेश। भारत में R&D पर निवेश बढ़ाए जाने की जरूरत है।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की शुरुआत में अटल जी ने भारत को हाईवे से कनेक्ट करने का लक्ष्य रखा था। आज देश में फिजिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

रतन टाटा को दिया अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को ‘एसोचैम एंटरप्राइज ऑफ द सेंचुरी अवॉर्ड’ प्रदान किया।

रतन टाटा ने कहा- मैं वर्षों से व्यापार में रहा हूं, मैंने यह मान लिया है कि हमारे पीएम क्या करना चाहते हैं। उन्होंने महामारी के दौरान जिस तरह देश का नेतृत्व किया है उसके लिए हमें उनका कृतज्ञ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button