
कंगना रनौत पहुंची सिद्धिविनायक, किया बप्पा का दर्शन; आरती में भी हुईं शामिल

मुंबई। अपने होम टाउन मनाली से मुंबई लौटते ही बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत आज सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची।
यहाँ उन्होंने गणपति बप्पा की आरती में भी हिस्सा लिया। उनके साथ उनकी बहन रंगोली भी मौजूद थी। कंगना ने हरे रंग की साड़ी पहनी थी। महाराष्ट्रियन पारंपरिक परिधान पहने कंगना काफी खूबसूरत भी दिख रही थीं।
कंगना ने वहां मीडियावालों को तस्वीर भी दीं। दर्शन करने के बाद उनके चेहरे पर अलग सी खुशी नजर आई। कंगना रनौत के कंधे पर केसरिया गमछा था। अदाकारा ने मंदिर के बाहर हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।
गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनौत लंबे समय के बाद कल मुंबई वापस लौट आई हैं। मनाली में काफी वक्त गुजारने के बाद कंगना रनौत पूरी सुरक्षा के साथ मुंबई लौटी हैं। उनके साथ बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वीराज भी आए हैं।
मास्क लगाए हुए कंगना रनौत कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करती नजर आईं। कुछ अन्य तस्वीरों में उनकी बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वीराज को भी देखा गया।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत अपने बयानों के चलते चर्चा में हैं। कंगना रनौत को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ सिक्योरिटी दी है।