एक कार्ड… सारा हेल्थ रिकॉर्ड, जानिए क्या है आयुष्मान भारत का ABHA Card

Ayushman Bharat Digital Mission: केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय वित्त बजट, 2018 में आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया गया था। इसका मकसद 10 करोड़ परिवारों को हर साल 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य बीमा कवच से जोड़ना।

इस योजना का नाम बाद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना कर दिया गया। इसके तहत संचालित आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर आरोग्यं परमं धनम् टैगलाइन के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर दिया गया। इस मंदिर में पुजारी नहीं बल्कि डॉक्टर होते हैं, जो गरीबों का मुफ्त में इलाज करते हैं। इसी कड़ी में एक और चीज जुड़ चुकी है, वो है आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन।

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के बाद आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन शुरू किया है, जिसमें आम नागरिकों को एक डिजिटल हेल्थ आईडी मिलेगी। हर नागरिक को एक डिजीटल हेल्थ कार्ड योजना यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा कार्ड) दिया जाएगा, जहां उनकी मेडिकल हिस्ट्री का पूरा लेखा-जोखा होगा। आप भी ऑनलाइन आवेदन करके अपना डिजिटल हेल्थ कार्ड (आभा कार्ड) बनवा सकते हैं। आइए जानते है क्या है आभा कार्ड और इसके क्या लाभ है।

क्या होता है आभा कार्ड?
आभा कार्ड का पूरा नाम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट है। यह एक प्रकार का डिजिटल कार्ड होता है। जिसके अंदर आप अपने सारे मेडिकल रिकॉर्ड सेव करके एक जगह रख सकते है। इसमें 14 डिजिट का नंबर होता है। इस कार्ड के जरिए आप आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं ले सकते है।

  • परिवार के हर सदस्य का पृथक आभा कार्ड होगा ।
  • आमजन का हेल्थ अकाउंट है, जिसे 14 अंकों की आभा आईडी से पहचाना जाता है।
  • पुरानी हिस्ट्री सामने होने से डॉक्टर को बीमारी के सटीक विश्लेषण में मदद मिलेगी।

ऐसे बनवाएं आभा कार्ड

  • ब्राउजर में http//abha.abdm. gov.in लिंक खोलें। क्लिक करें …. अपना आभा नंबर बनाएं आधार से।
  • आधार नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • अपना आभा तैयार करने के लिए सबमिट पर क्लिक करें।

आभा कार्ड से आमजन को ये होंगे फायदे

  • अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से स्टोर किया जा सकता है। ताकि आप उन्हें जरूरत पड़ने पर शेयर कर सकें।
  • पंजीकृत स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।
  • अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड लैब रिपोर्ट, डॉक्टर की पर्ची आदि को डिजिटल प्राप्त कर सकते हैं।
  • हेल्थकेयर प्रोफेशनल से टेली परामर्श किया जा सकता है, इससे समय की बचत होगी।
  • कतार में खड़े होने से आजादी ।
  • ऑनलाइन अपाइंटमेंट बुक किया जा सकता है।

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री 104 पर नंबर 104 और 108 पर संपर्क किया जा सकता है।

आपको बता दें कि प्रदेश में कई स्वास्थ्य योजनाएं लागू हैं। उनमें मरीज का रिकॉर्ड रखने की सुविधा नहीं है। अब इस कार्ड से जांचों का दोहराव और संसाधनों पर भार कम होगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक 50% लोगों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप, एयरलाइंस सहित कई तकनीकी सेवाओं पर असर?

RSS प्रमुख के ‘भगवान’ वाले बयान पर कांग्रेस का PM मोदी पर कटाक्ष

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Back to top button