Sawan Somwar 2024: सावन में भूलकर भी न करें ये काम, होगी धन हानि

Sawan Somwar 2024: सावन का महीना सोमवार यानी 22 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन महीने में कुछ कामों को करना अशुभ माना जाता है, जो भोलेनाथ की नाराजगी का कारण भी बन सकता है।

Sawan Somwar: सनातन धर्म में सावन महीने का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। इस साल सावन के 5 सोमवार का व्रत रख शिव भक्त अपने जीवन की तकलीफें दूर कर सकती हैं। सावन के सोमवार (Sawan Somwar 2024) पर भक्त उपवास रखते हैं और अगले दिन पारण करते हैं। इसके अलावा कुछ साधक विशेष पूजा करने के लिए भगवान शिव के मंदिर भी जाते हैं। सावन के महीने के दौरान कुछ चीजों को करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। इसलिए व्रत रखा हो या नहीं सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम-

भूलकर भी न करें ऐसा काम

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बहुत विशेष माना जाता है, लेकिन विधि विधान से शिव जी की पूजा करते समय कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका बहुत ख्याल रखना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सिंदूर– शिवलिंग पर कभी भी सिंदूर और कुमकुम अर्पित नहीं करना चाहिए। शिव जी सृष्टि के संहारकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। वहीं, सुहाग की रक्षा और लंबी उम्र की कामना के लिए पार्वती माता को शृंगार का सामान चढ़ाएं।

मास-मदिरा- सावन के महीने में भूलकर भी मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं।

हल्दी– सावन के महीने में शिव की पूजा के दौरान हल्दी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है हल्दी को शिवलिंग पर अर्पित करने से दोष लगता है।

तुलसी की पत्तियां- तुलसी की पत्तियां भगवान शिव को अर्पित नहीं करनी चाहिए। तुलसी जी माता लक्ष्मी का रूप मानी गयी हैं, जो विष्णु जी की पत्नी हैं। इसलिए शिव पूजा के दौरान भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को न तो शिव जी को भोग लगाना चाहिए और न ही तुलसी की माला से शिव मंत्र का जाप करना चाहिए।

अपमान– कोशिश करें की इस महीने आप किसी का दिल न दुखाएं और वाद-विवाद से भी बचें। किसी का भी अपमान करने से बचें और न ही किसी का मजाक उड़ाएं।

शंख जलाभिषेक- भगवान शिव की पूजा में शंख का इस्तेमाल भी वर्जित माना गया है। भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक दैत्य का वध किया था। इसलिए शंख से कभी भी शिव जी का जलाभिषेक नहीं करना चाहिए।

22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है. इस बार का सावन महीना बहुत ही शुभ माना जा रहा है. वजह है सोमवार से सावन महीना शुरू हो रहा और सोमवार के दिन ही सावन महीना की समाप्ति होगी. इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। 22, 29 जुलाई, 5, 12, 19 अगस्त को रखा जाएगा सावन सोमवार का व्रत।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

Back to top button