अंतरिक्ष में घटेगी अनोखी घटना, आसमान में दिखेंगे दो-दो चांद…

Mini Moon: बीएचयू के वैज्ञानिकों के अनुसार 29 सितंबर से अंतरिक्ष में एक खगोलीय घटना घटने वाली है। जिसमे 50 दिनों तक धरती से दो-दो चांद देखे जा सकते हैं।

सौर मंडल में कई ग्रह हैं। इन ग्रहों के पास एक से अधिक चंद्रमा हैं, लेकिन पृथ्वी के पास सिर्फ एक चांद हैं। अब इस बीच वैज्ञानिको ने बड़ी जानकारी दी है। आने वाली 29 सितंबर से अगले 50 दिनों तक पृथ्वीवासी अपने अंबर में दो-दो चांद देख सकेंगे। पृथ्वी की कक्षा के गुरुत्वीय क्षेत्र में फंसा एक क्षुद्र ग्रह यह दुर्लभ संयोग बना रहा है। इस खगोलीय घटना को ‘मिनी मून’ का नाम दिया जा रहा है। हालांकि ‘2024 पीटी-5’ नामक यह क्षुद्र ग्रह चंद्रमा की तरह धरती की पूरी परिक्रमा नहीं कर पाएगा।

यह 25 नवंबर 2024 के बाद यह धरती के गुरुत्वाकर्षण से बाहर चलेगा और फिर सूर्य का चक्कर लगाएगा। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी ने इससे संबंधित पेपर प्रकाशित किया है। इसमें शोधकर्ताओं ने निष्कर्षों का विवरण दिया।

बड़े टेलीस्कोप से देखा जा सकेगा पीटी-5

आकार में छोटा और दूर भी होने के कारण पीटी-5 को बड़े टेलीस्कोप से ही देखा जा सकेगा। डॉ. अभय कुमार ने बताया कि रॉक मैटेरियल से बना होने के कारण यह अंतरिक्ष के प्रकाश से चमकेगा। हालांकि पृथ्वी की कक्षा में आने से इससे कोई खतरा नहीं है। 29 सितंबर के बाद से पृथ्वी के इस मिनी मून पर अध्ययन शुरू होगा।

पीटी-5’ पृथ्वी की कक्षा में 4.5 मिलियन किमी की दूरी पर रहेगा। यह 3540 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। काशी के युवा खगोल विज्ञानी वेदांत पांडेय ने बताया कि यह क्षुद्र ग्रह 25 नवंबर तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा। इसके बाद वह अर्जुन बेल्ट में लौट जाएगा। 50 दिनों में यह पृथ्वी की पूरी परिक्रमा नहीं कर सकेगा बल्कि घोड़े की नाल जैसे परिक्रमा पथ पर चलेगा।

Back to top button