
GOOD: पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ पर ही रहने लगी ये पर्यावरण-प्रेमी महिला

वाशिंगटन। क्या आप किसी ऐसे पर्यावरण-प्रेमी को जानते हैं जो पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ पर ही अपना आशियाना बना लिया हो वो भी एक दो सप्ताह नहीं बल्कि दो वर्षों से भी ज्यादा।
जी हाँ वो हैं जुलिया हिल (Julia Hill), जो पर्यावरण-प्रेमी हैं और उसकी रक्षा के लिए ही काम करती हैं। अमेरिका की रहने वाली जुलिया को प्रकृति से इतना प्रेम है कि एक पेड़ को बचाने के लिए वो उस पर ही रहने लगीं।
इस तरह किया प्रोटेस्ट
जुलिया का जन्म 18 फरवरी 1974 को हुआ था। वो Missouri में पैदा हुई थी। 23 साल की उम्र में उन्होंने उत्तरी कैलिफोर्निया में एक कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसमें और भी पर्यावरणविद शामिल थे। ये कंपनी बड़े-बड़े और काफी पुराने redwoods पेड़ों को काटने वाली थी।
इन पेड़ों को बचाने के लिए उन्होंने काफी साधारण तरीका अपनाया। वॉलंटियर्स को बस इस पेड़ों पर जाकर बैठना था। ताकि कंपनी इन पेड़ों को ना काट सके। जो लोग इसमें हिस्सा ले रहे थे उन्हें “Tree-sitters” कहा जाता था। ये लोग बारी-बारी से अपनी ड्यूटी पेड़ों के पास तय करते थे।
उनके लीडर्स चाहते थे कि एक कोई वॉलंटियर लगातार एक हफ्ता इन पेड़ों के पास रहे। किसी ने इसमें वॉलंटियर नहीं किया, तो जुलिया तैयार हो गई। वो पेड़ पर ही दो वर्षों से ज्यादा समय तक रही।
180 फीट ऊंचे पेड़ को बनाया घर
जुलिया कुल मिलाकर 738 दिनों तक एक पेड़ पर रही। ये पेड़ 180 फीट ऊंचा था। ये 1000 साल से भी ज्यादा पुराना पेड़ था। इसका नाम उन्होंने लुना रख दिया था। इस दौरान उन्हें काफी दिक्कतें भी हुई। वो बीमार भी हुईं लेकिन उन्होंने फिर भी लुना (पेड़) का साथ नहीं छोड़ा।