
धनतेरस की पूजा में शामिल करें ये चीजें, घर में बनी रहेगी सुख शांति
Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस दीपोत्सव पर्व की शुरुआत होती है। इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, गणेशजी,कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा-अर्चना बेहद शुभ मानी जाती है।
Dhanteras 2024 Pooja Samagri List : धनतेरस को धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का दिन माना जाता है। इस दिन लोग नए बर्तन, सोना, चांदी और अन्य धातु के सामान खरीदते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा के दौरान कुछ चीजों को शामिल करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि धनतेरस की सही तिथि,मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट…
धनतेरस कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा। इसलिए प्रदोष काल मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा।

प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 05:27 पी एम से 08:02 पी एम तक
वृषभ काल मुहूर्त :शाम 06:20 पी एम से 08:15 पी एम तक
धनतेरस पूजा का मुहूर्त :शाम 6:30 पीएम से रात 08 : 13 पीएम तक

धनतेरस पूजन सामग्री लिस्ट(Pooja Samagri List) : मां लक्ष्मी, गणेशजी, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की प्रतिमा, लकड़ी की छोटी-सी चौकी, गंगाजल, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला वस्त्र, मिट्टी के 13 दीपक, बाती बनाने के लिए रुई, पुजा की थाली, कुबेर यंत्र,सुपारी, जल से भरा कलाश, लाल और पीले फूल, चांदी का सिक्का, मौली, रोली, अक्षत, कपूर, हल्दी, गुलाल, इत्र, कौड़ी, मिठाई, खील-बताशा, धूप बत्ती, नया बर्तन, नई झाड़ू, खड़ा धनिया, स्वास्तिक, चंदन, शक्कर या गुड़, फूलों की माला, 2 बड़े दीपक समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।