भाजपा एमएलसी अरविन्द कुमार शर्मा अपने पैतृक गांव में सुंदरकांड पाठ में हुए शामिल

लखनऊ/मऊ। भाजपा एमएलसी अरविन्द कुमार शर्मा ने अपने पैतृक गांव काझाखुर्द जनपद मऊ में 14 फ़रवरी दिन रविवार को आयोजित सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। आयोजन में गांव व परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

अरविंद कुमार शर्मा विधान परिषद सदस्य बनने के बाद प्रथम बार अपने गृह जनपद मऊ व आजमगढ़ के भ्रमण पर हैं। 13 फरवरी को प्रातः 9:00 उनका भ्रमण कार्यक्रम लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस से शुरू हुआ। 

लखनऊ के पॉलिटेक्निक चौराहा, चिनहट, भिटरिया, रौनाही आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं व भाजपा पदाधिकारियों की स्वागत हेतु मौजूदगी ने अरविंद कुमार शर्मा का मन द्रवित कर दिया।

प्रशासनिक अधिकारी के पद पर वर्षों तक कार्य करने के बाद जन नेता के रूप में ऐसे स्वागत की शायद ही उन्होंने कल्पना की होगी। 

अरविंद शर्मा ने कहा एमएलसी बनने के बाद पहली बार पूर्वांचल की यात्रा करने व अपनी मिट्टी से जुड़ने का अलग ही आनंद है। अयोध्या बाईपास से निकलने पर उन्होंने कहा जिस पर प्रभु राम की कृपा होती है वही इस तरह आम जनता का प्यार व आशीर्वाद प्राप्त करता है।

Back to top button