![](https://livenewindia.com/wp-content/uploads/2025/02/Delhi-election-results-780x470.jpg)
CM की रेस में कौन है आगे….? किसके सर होगा दिल्ली का ताज…
Delhi Election Result: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी में दिल्ली के चार नेताओं को स्थान मिला है। इनमें सांसद डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद मनोज तिवारी और सांसद रमेश विधूड़ी हैं।
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी में राजधानी दिल्ली के चार नेताओं को जगह मिली है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, सांसद रमेश विधूड़ी और सांसद मनोज तिवारी शामिल हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फिर से जगह मिली है। मनोज तिवारी पहले प्रदेश अध्यक्ष होने के कारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी में थे। अब फिर से उन्हें शामिल किया गया है।
डॉ. हर्षवर्धन पर चर्चा तेज
डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली में भाजपा के बड़े नेता हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं। इस समय वह दिल्ली की चांदनी चौक सांसद हैं। इससे पहले वह 2014 में इसी सीट से सांसद चुने गए थे। जब 2014 में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी थी तब उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया था। हालांकि बाद में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार से मुक्त कर अन्य विभाग का मंत्री बना दिया गया था। 2019 में जब भाजपा केंद्र में दोबारा से सत्ता में आयी तब भी डॉ हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। हर्षवर्धन दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कई बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। वह विधानसभा के चुनाव में कभी भी चुनाव नही हारे।
मीनाक्षी लेखी भी रेस में
मीनाक्षी लेखी पेशे से वकील, दिल्ली में भाजपा की प्रमुख महिला चेहरा हैं। वह सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी वकील हैं। मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई हैं। वह इस समय केंद्र में विदेश राज्य मंत्री हैं। मीनाक्षी लेखी भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। उन्हें जुलाई 2016 में संसद की विशेषाधिकारी समिति की अध्यक्ष बनाई गई थी।
मनोज तिवारी का भी नाम आगे
मनोज तिवारी दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। भाजपा में आने से पहले वह समाजवादी पार्टी में थे। सपा के टिकट पर मनोज तिवारी ने 2009 में गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें उस समय योगी आदित्यनाथ के हाथों हार मिली थी।
रमेश विधूड़ी भी बड़े दावेदार
रमेश विधूड़ी दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं। दिल्ली में रमेश विधूड़ी भाजपा के कद्दावर नेता हैं। दक्षिणी दिल्ली में उनका प्रभाव माना जाता है। भाजपा के जमीनी नेता के तौर पर इनकी अपने क्षेत्र में पहचान है। इलेक्शन से पहले काफी विवादों में भी रहे है. संघ में भी अच्छी पकड़ है इनकी.