
लखनऊ में हुए डबल मर्डर राज, फ्रेंड से इश्क, सिपाही से शादी…
Lucknow News : लखनऊ में रहने वाली अंकिता उर्फ दीपिका का पति यूपी पुलिस में था. उसकी पोस्टिंग लखीमपुर खीरी में थी. अंकिता के बचपन के दोस्त मनो से संबंध थे. ये संबंध शादी के बाद भी बने रहे।
Lucknow News : लखनऊ पुलिस ने काकोरी में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी सिपाही महेंद्र और साजिशकर्ता उसकी पत्नी अंकिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में महेंद्र के साथी अभी फरार हैं. ये जघन्य हत्याकांड अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया. दरअसल, महेंद्र की पत्नी के मृतक मनोज से अवैध संबंध थे। शादी के बाद भी उनका रिश्ता जारी रहा. जब इसकी भनक सिपाही महेंद्र को लगी तो वो आगबबूला हो गया. उसने पत्नी के प्रेमी मनोज को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. महेंद्र ने साथियों संग दोनों को काटकर मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़े:-बच्चे हो जाएं सावधान! एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का हुआ भंडाफोड़…
हम दोनों में से एक को चुन लो
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को तेजकिशन खेड़ा निवासी सिपाही महेंद्र कुमार को उसकी पत्नी अंकिता उर्फ दीपिका के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि वर्ष 2021 में शादी हुई थी। वह अधिकतर ड्यूटी पर रहता था। इस बीच पत्नी के संबंध मनोज से हो गए। कुछ वक्त पूर्व महेंद्र को मनोज के बारे में पता चला। उसने पत्नी को मनोज से बात करने से मना भी किया था। लेकिन वह नहीं मानी। इस पर महेंद्र ने पत्नी से कहा कि तुम मेरे साथ रहोगी या मनोज के। यह तय कर लो। इस पर दीपिका ने पति के साथ रहने की बात कही। इसके बाद ही मनोज की हत्या करने का प्लान तैयार किया गया।
स्कूल के समय से था प्रेम-प्रसंग
डीसीपी के मुताबिक पड़ताल में सामने आया कि अंकिता और मनोज दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तब से ही दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी भी करना चाहते थे। पर, इसी बीच अंकिता के परिवारीजनों ने उसकी शादी 20 जून 2021 में तेजकिशनखेड़ा निवासी 2018 बैच के सिपाही महेंद्र कुमार से कर दी थी।
ये भी पढ़े:YouTube देखकर खुद का कर डाला ऑपरेशन, पेट दर्द से था परेशान शख्स…
पत्नी के प्रेमी से पहले उसके दोस्त को मारा
डीसीपी ने बताया कि महेंद्र के साथ उसकी पत्नी भी नगवा पुल के पास मौजूद थी। मनोज ने महिला को देख कर बाइक रोकी। उसके साथ दोस्त रोहित भी था। पुलिया की आड़ में सिपाही महेंद्र तीन साथियों संग मौजूद था। जिसने सबसे पहले रोहित का गला रेत कर उसे मार डाला। इसके बाद मनोज पर हसिये से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने के साथ ही मनोज की कलाई की नस काटी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मनोज के शरीर पर करीब आठ घाव मिले।
वारदात को अंजाम देकर महेंद्र लखीमपुर भाग निकला लेकिन अंकिता के मोबाईल की शुरुआती जांच में ही मनोज का नाम सामने आ गया जिसके बाद पुलिस को महेंद्र और उसकी पत्नी को उठाने में कोई तकलीफ नहीं हुई. पुलिस हिरासत में दोनों ने हत्याकांड कबूल लिया. पुलिस ने महेंद्र और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया है. तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है.
ये भी पढ़े:CM Yogi का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन…IAS अभिषेक प्रकाश को किया बर्खास्त