
ट्रक के नीचे आया हाथी… बच्चे की लाश पर फूट फूट कर रोई हथिनी
Truck hit baby elephant in malaysia: मां का प्यार दुनिया में सबसे सच्चा और गहरा होता है। वो अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। ये ममता सिर्फ इंसानों में नहीं होती, जानवरों में भी होती है।.
इसका एक मार्मिक उदाहरण हाल ही में सामने आया जब एक मादा हाथी अपने बच्चे की मौत के बाद घंटों तक उसके शव के पास बैठी रही, रोती रही और उसे छोड़ने से इनकार कर दिया. यह दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना मलेशिया की बताई जा रही है.
ट्रक के नीचे आया हाथी का बच्चा
हाल ही में एक मलेशियाई शख्स ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी। ये वीडियो रात के समय का है, जिसमें एक हाथी का छोटा बच्चा एक ट्रक के नीचे दबा हुआ पड़ा है। पास ही उसकी मां हथिनी खड़ी है, जो उस जगह से हिलने को तैयार नहीं है। वो अपने मरे हुए बच्चे के पास चुपचाप खड़ी है, जैसे उसकी देखभाल कर रही हो।
यह भी पढ़ें…
No Trouser’s Day: मेट्रो में अंडरवियर पहन सफर करते यात्री, क्या है ये अजीबोगरीब ट्रेंड
View this post on Instagram
बच्चे की लाश के पास रोती-तड़पती रही मां
जब ये हादसा हुआ, तो वन विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन मां हथिनी टस से मस नहीं हुई। वो शांति से वहां खड़ी रही, अपनी आंखों से आंसू बहाती रही। ऐसा लग रहा था जैसे वो अपने बच्चे को अंतिम विदाई दे रही हो। ये नजारा देखने वालों की आंखें भी नम कर गया।
यह भी पढ़ें…
मादा व्हेल से मिलन के लिए समुद्री यात्रा, पार किया तीन महासागर…
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर बहुत से लोग भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, “जानवर भी हमारी तरह दर्द महसूस करते हैं।” दूसरे ने कहा, “हम इंसान उनके जंगल और घर बर्बाद कर रहे हैं, इसलिए ऐसे हादसे बढ़ते जा रहे हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “अगर ट्रक धीरे चलाया गया होता तो शायद ये हादसा टल सकता था।” यह वीडियो अब तक लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा चुका है और लोग इसे अपनी स्टोरी पर भी रि-पोस्ट कर रहे हैं।
जानवरों में भी होती हैं भावनाएं
लोगों का कहना है कि ये घटना हम सबको ये सोचने पर मजबूर करती है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। उन्हें भी प्यार होता है, दुख होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो बोल नहीं सकते। लेकिन उनकी आंखें, उनका व्यवहार सब कुछ कह देता है। हमें चाहिए कि हम जानवरों को भी वैसा ही सम्मान और प्यार दें, जैसा हम इंसानों को देते हैं। क्योंकि ममता हर दिल में बसती है फिर चाहे वो इंसान का हो या किसी बेज़ुबान का।
यह भी पढ़ें…