
BitChat: बिना इंटरनेट के कर पाएंगे चैटिंग, WhatsApp को टक्कर देने आ गया ये एप
BitChat: WhatsApp जैसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को कड़ी टक्कर देने के लिए एक नया ऐप BitChat आ गया है। इस ऐप के जरिए बिना इंटरनेट के भी आप चैटिंग कर पाएंगे।
Twitter के को-फाउंडर जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने नया मैसेजिंग ऐप रिलीज किया है। इस मैसेजिंग ऐप की खासियत है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। इस ऐप का नाम Bitchat है, जो बिना सेंट्रलाइज्ड सर्वर या फोन नेटवर्क के काम करेगा। प्राइवेसी को फोकस में रखते हुए इस मैसेजिंग को फिलहाल आईफोन यूजर्स TestFlight मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मौजूदा चैटिंग ऐप्स जैसे WhatsApp, Telegram या Signal से पूरी तरह अलग तरीके से काम करता है। यह ऐप ब्लूटूथ का यूज करके बिना इंटरनेट के भी मैसेज भेज और रिसीव कर सकता है।
Bitchat कैसे काम करता है?
Bitchat किसी Wi-Fi या मोबाइल डाटा इस्तेमाल नहीं करता। यह ब्लूटूथ मेश नेटवर्किंग पर आधारित है, जिसमें आसपास के Bitchat यूजर्स एक-दूसरे से कनेक्ट होकर मेसेज को आगे फॉरवर्ड करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के पास हैं जिसने भी Bitchat इंस्टॉल किया है, तो आपका मेसेज उस डिवाइस के जरिए अगले यूजर तक पहुंच सकता है।
यह मेसेजिंग का बिल्कुल नया तरीका है, जो प्राकृतिक आपदाओं, इंटरनेट ब्लैकआउट या सेंसरशिप वाले इलाकों में भी बेहद काम का साबित हो सकता है।
ब्लूटूथ इनेबल डिवाइस के बीच एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोरेंट की तरह ही Bitchat भी डिसेंट्रलाइज्ड पीयर-टू-पीयर नेटवर्क टेक्नोलॉजी का यूज करता है। बिटचैट आस-पास के ब्लूटूथ इनेबल डिवाइस के बीच एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की सुविधा देता है। इसका मतलब यह है कि आप अपने आस पास वाले ऐसे डिवाइस को ऐप के जरिए मैसेज कर सकते हैं, जिनका ब्लूटूथ ऑन है। बिटचैट सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस को मैसेज भेजता है, नेटवर्क पर प्रत्येक डिवाइस अपने आप में एक नोड के रूप में काम करता है।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी का वादा
Bitchat को Jack Dorsey ने वॉट्सऐप जैसे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें भेजे गए मेसेज यूजर के फोन में लोकली स्टोर होते हैं, और किसी सर्वर पर नहीं जाते। सबसे खास बात यह है कि इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए ना फोन नंबर चाहिए, ना ईमेल, ना कोई लॉगिन- यानी यूजर की पहचान पूरी तरह छिपी रहती है।
पीक ऑवर्स में देना होगा 2 गुना चार्ज; Ola-Uber जैसी कंपनियों की मौज?





