शुद्ध व स्वादिष्ट नाश्ता है उड़द के दाल की पूड़ी, बनाना भी है बेहद आसान

उड़द के दाल की पूड़ी

शाम की चाय के साथ नमकीन या बिस्किट अधिकतर लोग खाते हैं लेकिन उससे भी शुद्ध व स्वादिष्ट नाश्ता है उड़द के दाल की पूड़ियां। उड़द के दाल की पूड़ी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है। तो आज हम इसकी क्विक रेसिपी के बारे में जानेंगे।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

उड़द दाल- 1 कप, आटा- 2 कप, हींग- चुटकीभर, लाल मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून, अमचूर पाउडर- 1 टीस्पून, हल्दी- 1 टीस्पून, धनिया पाउडर- 1 टेबलस्पून, हरी मिर्च- 2-3 कटी हुई, नमक- स्वादानुसार, हरा धनिया बारीक कटी हुई

विधि :

– उड़द दाल को 2-3 घंटे धूप में रखने के बाद इसे पीसकर आटा बना लीजिए। अब इसमें गेहूं का आटा मिला लीजिए। अगर एक कप उड़द दाल आटा है तो 2 कप गेहूं का आटा होना चाहिए।

– अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, हींग और अदरक। डाल दीजिए।

– अब पानी डालकर आटा को गूंध लें और 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

– 10 मिनट बाद छोटी लोई लेकर पूरियां बेल लीजिए।

– अब गोल्डेन ब्राउन होने तक पूरियां तल लीजिए।

– तैयार है उड़द दाल पूड़ी, जिसे किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी या चटनी के साथ खाया जा सकता है।

Leave a Reply

Back to top button