भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ केस दर्ज, अश्लील गाने बनाने का आरोप

खेसारी लाल यादव

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है।

उन पर महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। खेसारी पर आरोप है कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं।

उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ का उदाहण दिया है। सिंह ने यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है। खेसारी का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ।

खेसारी लाल यादव हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के साज 13 में नजर आए थे। जहां दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया लेकिन वह जल्द ही शो से बाहर हो गए। खेसारी लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। 

11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसारी आज भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेता हैं। खेसारी लाल यादव की ज्यादातर कमाई फिल्मों और स्टेज शो से होती है। खेसारी का शो जहां भी आयोजित किया जाता है लाखों की भीड़ जुट जाती है।

Back to top button