उप्र चुनाव: एक और ओपिनियन पोल में भाजपा की दोबारा जीत का दावा

ओपिनियन पोल

लखनऊ। उप्र सहित देश के पांच राज्यों में इस समय विधानसभा चुनावों का माहौल तेजी पकड़ चुका है। इस सबके बीच विभिन्न संस्थानों द्वारा प्री पोल सर्वे या कह लें ओपिनियन पोल भी जारी किया जा रहा है। तमाम ओपिनियन पोल में भाजपा की दोबारा जीत के दावे किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में टाइम्स नाउ और VETO के ओपिनियन पोल की मानें तो उप्र विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन की ही जीत होगी। हालांकि, इसकी सीट शेयरिंग पिछले चुनाव के बराबर नहीं होगी। सर्वे में 26,776 लोगों को शामिल किया गया है।

इसके मुताबिक, समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को योगी आदित्यनाथ की सरकार के लिए मुख्य चुनौती माना जा रहा है और यह लगभग 147-158 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इस चुनाव में कहीं नहीं दिख रही।

उप्र चुनाव 2022 कौन सी पार्टी जीतेगी?

भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों को लगभग 212-231 विधानसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के 147-158 सीटों पर जीत का अनुमान है। बसपा 10-16, कांग्रेस 9-15, अन्य 2-5 पर जीत हासिल कर सकती है।

पसंदीदा CM उम्मीदवार कौन है?

उप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? इस सवाल को लेकर योगी आदित्यनाथ विजेता के रूप में उभरे। 52.3 लोगों ने फायरब्रांड भाजपा नेता को वोट दिया।

36.2% प्रतिभागी चाहते हैं कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें। जबकि 7.2% लोग मायावती और 3.4% प्रतिभागी प्रियंका गांधी वाड्रा को सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं।

प्रत्येक पार्टी/गठबंधन का वोट प्रतिशत क्या होगा?

बीजेपी+ को 38.10 फीसदी, एसपी+ को 34.78 फीसदी, बसपा को 12.07 फीसदी, कांग्रेस को 8.66 फीसदी और अन्य को 6.40 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है।

Back to top button