
कोरोना: तेजी से घट रहे हैं दैनिक मामले, एक्टिव केस तीन लाख से नीचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के दैनिक मामले तेजी से घट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 25,920 नए मामले सामने आए हैं। यह संख्या गुरुवार की तुलना में 4,837 कम है। गुरुवार को 30,757 कोरोना संक्रमित मिले थे।
बीते 24 घंटे में 66,254 लोगों ने महामारी को मात भी दी है जबकि इसी अवधि में 492 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ अब तक कोरोना के कारण 5,10,905 लोगों की जान जा चुकी है।
एक्टिव मामलों की बात करें तो यह घटकर अब 2,92,092 ही रह गए हैं जबकि डेली पाजिटिविटी दर भी घटकर 2.07% हो गई है। अब तक कुल 4,19,77,238 कोरोना से रिकवर हो चुके हैं।
देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,74,64,99,461 खुराक दी जा चुकी है। बुधवार को केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त कोविड-19 प्रतिबंधों की समीक्षा करने और उनमें संशोधन करने के लिए कहा था।
कोरोना की स्थिति में सुधार के चलते अब अधिकांश राज्यों में उनमें ढील दी जा चुकी है। शिक्षा संस्थानों को भी फिर खोला गया है।
कोरोना की ताजा स्थिति
नए केस: 25,920
ठीक हुए: 66,254
सक्रिय केस: 2,92,092
दैनिक सकारात्मकता दर: 2.07%
कुल टीकाकरण: 1,74,64,99,461
अब तक कुल संक्रमित: 4,27,80,235
कुल मौतें: 5,10,937
अब तक ठीक हुए: 4,19,77,238