Deepika Padukone ने सेलिब्रेट किया बेटी दुआ का पहला बर्थडे, खुद बनाया स्पेशल केक

Deepika Padukone Daughter Birthday: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मां बनने के बाद से अभी तक पर्दे पर नहीं लौटी हैं। दीपिका अपनी बेटी दुआ के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहती हैं।

Deepika Padukone Daughter Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने बेटी के लिए खुद अपने हाथों से केक तेयार किया। इस अवसर पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेटी के प्रति प्यार जाहिर करने का तरीका बताया. दीपिका ने दुआ के लिए बर्थडे पर स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। आइए देखें अभिनेत्री ने क्या किया पोस्ट।

बेटी के तैयार किया चॉकलेट केक

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ मंगलवार को एक साल की हो गई। इसके एक दिन बाद, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी के पहले जन्मदिन के जश्न की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें घर का बनाया हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है।

 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्टूबर 2018 में सगाई की घोषणा की और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में कोंकणी हिंदू और सिख रीति-रिवाजों के साथ शादी की.

Jolly LLB 3 Trailer: दो जॉली की लड़ाई में फंसे जज त्रिपाठी, जानें ट्रेलर देख क्या बोले लोग

8 सितंबर, 2024 को रणवीर-दीपिका की बेटी का जन्म हुआ. पिछले साल दीपावली के दौरान, उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया को दिखाई और ये भी बताया कि बिटिया का नाम दुआ रखा है.फिल्म एक्टर ने बेटी के लिए एक पोस्ट में लिखा, दुआ एक प्रार्थना है क्योंकि ये हमारी प्रार्थना का फल है. हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है.”

ये भी पढ़े-

Salman Khan की ‘Battle Of Galwan’ की पहली झलक, फौजी लुक में दिखे ‘भाईजान’

Back to top button