अभिनेत्री नीतू कपूर ने बेटी रिद्धिमा और नातिन के साथ शेयर की योग करते हुए फोटो

Photo credit – Neetu Kapoor Instagram Account

दुनियाभर में International Yoga Day मनाए जाने के क्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोगों को योग के प्रति जागरुक किया है। इसी कड़ी में अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी योग दिवस पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की हैं।

फोटो में उन्होंने तीन पीढ़ियों को एक साथ योग करते हुए दिखाया है। ये तीन पीढ़ियां है नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी पोती समारा साहनी।

नीतू कपूर ने तीनों की एक साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर कर सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘इस महामारी के दौर में हमने जो एक चीज सीखी है वो फिजिकल और मेंटल हेल्थ की महत्वतता।

और हेल्थ गोल्स की तरफ काम करना इतना रिलिवेंट कभी नहीं रहा। इसलिए, ये कोई सरप्राइज की बात नहीं है, इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग’ है।’

आगे नीतू कपूर लिखती हैं, ‘शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया।

आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं।’ इसके साथ उन्होंने #internationalyogaday हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

Back to top button