कोई स्टार सिंगर नहीं फिर भी ‘आदिपुरुष’ का गाना ‘जय श्री राम’ कर रहा है YouTube पर ट्रेंड

‘आदिपुरुष’ का गाना ‘जय श्री राम’ गाना यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहा है | अब 97 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है|

फिल्म आदिपुरुष (सूत्र:मीडिया)

‘आदिपुरुष’ का गाना ‘जय श्री राम’ इस गाने की खासियत यह है कि इस गाने को किसी स्टार सिंगर ने अपनी आवाज नहीं दी है| बल्कि इस गाने को 20 यंगस्टर्स ने जिनमें 16 लड़के और 4 लड़कियां है, अपनी सुरीली आवाज से सजाया है| इस गाने के लिरिक्स बॉलीवुड के दिग्गज राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और कम्पोज़र जय अतुल हैं |

इस गाने को आवाज देने वाली पहली सिंगर ग्विन डियाज हैं | ग्विन पहले अरिजीत सिंह के साथ कॉन्सर्ट में प्लेबैक सिंगर के तौर पर गाया करती थीं| ग्विन अब इंडिपेंडेट गाती हैं | गाने में दूसरी सिंगर शाजनीन अरिथना हैं | शाजनीन ने ‘डेल्ही बेल्ही’ फिल्म के गाने ‘आई हेट यू’ में अपनी आवाज दी है जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था| गाने की तीसरी सिंगर हैं क्रिस्टल सीकीरा | क्रिस्टल ने डीडे फिल्म में धुंआ गाने को अपनी आवाज दी थी| इस गाने की चौथी सिंगर मरियाना डीक्रूज हैं|

इसके साथ ही गाने में 16 मेल यंग सिंगर्स ने अपनी आवाज दी है| जिनके नाम उमेश जोशी, स्वप्निल गोडबोले, जनार्दन धतरक, विवेक नायक, संतोष बोटे, देवेंद्र चिटनिस, यश कुलकर्णी, मंगेश श्राइक, अनिल भिलारे, गौरव डांडेकर, सिद्धांत करावड़े, ऋषिकेष पाटिल, अमेया पारांजपे, विदित पाटनकर, यशद घाणेकर और प्रसाद मांजरेकर हैं|

Back to top button