Afghanistan: काबुल के चाइनीज होटल में ब्लास्ट,
अफगानिस्तान: काबुल के शहर-ए-नवा में चाइनीज होटल में सोमवार को तेज धमाका हुआ। होटल में गोलीबारी करते हुए कुछ अज्ञात हमलावर दाखिल हुए। होटल से गोलीबारी और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीड़ियो में लोग अपनी जान बचाते होटल की खिड़कियों से कूदकर जान बचाते निकलते दिखाई पड़े। आशंका है कि अंदर हमलावरों ने लोगों को बंधक बना रहा है।

होटल को चाइनीज होटल इसलिए कहा जाता हैं कि यहां बड़ी तादात में चीनी नागरिक रुकते हैं। हादसे के समय भी अंदर चीनी नागरिक होने की आशंका है। इस घटना ने एक बार फिर 26 नवंबर 2008 मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले की याद दिला दी।
जानकारी के मुताबिक होटल में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे। घटना के बाद स्थानीय जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार किसी को होटल के आसपास जाने नहीं दिया जा रहा है। होटल के अंदर से चीख-पुकार की आवाज आ रहीं हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।आस पास के एरिया को सील कर दिया गया है |