अफ्रीका में फ्रेडी तूफान से तबाही , 300 से ज्यादा की मृत्यु

अफ्रीका में फ्रेडी तूफान से तबाही आ गयी है, जिसमे 300 से ज्यादा की मृत्यु हो गयी है और हजारों लोग बेघर हो गये हैं |

अफ्रीका में भयावह फ्रेडी तूफान

अफ्रीका के 3 देश मलावी, मोजाम्बिक और मेडागास्कर में आए तूफान फ्रेडी के चलते 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब हजारो की संख्या में लोग घायल और बेघर हो गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश, बाढ़ और मडस्लाइड की वजह से करीब 88 हजार लोग बेघर हो गए हैं। मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने गुरुवार को क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मुलकात की। इस दौरान उन्होंने देश में 14 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

अफ्रीका में भयावह फ्रेडी तूफान

तूफान प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जरूरत का सामान जुटाने में भी परेशानी हो रही है। मिनिस्ट्री ऑफ क्लाइमेट चेंज के मुताबिक, मलावी में फ्रेडी तूफान सबसे पहले फरवरी में आया था। ये अब शांत हो चुका है, लेकिन अभी कुछ और दिनों तक तेज बारिश की आशंका है। वहीं मोजाम्बिक में लैंडस्लाइड की वजह से कई गांव पूरी तरह से कट चुके हैं।

अफ्रीका में भयावह फ्रेडी तूफान
Back to top button