दिल्ली के बाद दहली पाकिस्तान की राजधानी, जिला अदालत के बाहर धमाका… 12 की मौत

Islamabad Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण बम धमाके के 24 घंटे बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भी विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका जिला अदालत परिसर (Judicial Complex) के बाहर हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस धमाके में कम से कम 12 लोगों की मौत और 20 से 25 लोग घायल हुए हैं।

कार में हुआ धमाका, अदालत परिसर के पास मची अफरा-तफरी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका जी-11 क्षेत्र में स्थित जिला न्यायिक परिसर की पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज पुलिस लाइन मुख्यालय तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
धमाके के बाद आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।

समा टीवी के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच जारी है और एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम ने घटनास्थल से सैंपल जुटाए हैं।

सिलेंडर फटने या आतंकी हमला?

  • धमाके के बाद पाकिस्तानी मीडिया में विरोधाभासी रिपोर्टें सामने आ रही हैं।
  • डॉन न्यूज ने कहा कि यह विस्फोट संभवतः सिलेंडर फटने के कारण हुआ।
  • वहीं इंडिया टुडे ने पाकिस्तानी सूत्रों के हवाले से बताया कि यह एक कार बम धमाका था, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
  • अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट की “प्रकृति और उद्देश्य” का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

दक्षिण वजीरिस्तान में भी हमला, सेना ने भारत पर लगाया आरोप
इस्लामाबाद धमाके से पहले सोमवार को दक्षिण वजीरिस्तान के वाना कैडेट कॉलेज पर भी हमला हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में एक कार बम और कई आत्मघाती हमलावर शामिल थे। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि तीन हमलावर कॉलेज परिसर में फंसे हुए हैं।

पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग ISPR (Inter-Services Public Relations) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत समर्थित आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान में हमला किया है। यह हमारे खिलाफ एक सुनियोजित आतंकी गतिविधि है। हालांकि, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें…

America में मचा हाहाकार! शटडाउन का 40वें दिन में प्रवेश… हवाई यातायात ठप

इस्लामाबाद धमाके के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद राजधानी के सभी अदालत परिसरों, मेट्रो स्टेशनों और सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान में हुआ यह विस्फोट संयोग नहीं हो सकता। दोनों घटनाओं की समयावधि को देखते हुए इंटरनेशनल इंटेलिजेंस कोऑर्डिनेशन की भी समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

अमेरिका का वीजा नीति में एक और तुगलकी फरमान; मोटापा, डायबिटीज़… वालों को इनकार

दहशत का माहौल
इस्लामाबाद में रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाके के बाद पूरे इलाके में सायरन बजने लगे और सड़कें खाली कराई गईं।

  • कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विस्फोट की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें कार का मलबा और धुआं साफ देखा जा सकता है।
  • एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हम अदालत के बाहर थे तभी जोरदार धमाका हुआ। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई, कई लोग जमीन पर गिर पड़े।


यह भी पढ़ें…

G-20 शिखर सम्मेलन का अमेरिकी बहिष्कार… आखिर क्यों भड़के Donald Trump?

 

Back to top button