
भूटान से लौटते ही पीएम मोदी पहुंचे एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से की मुलाकात
Delhi Blast: भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम दिल्ली लौटे। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने अपने आवास जाने के बजाय सीधे एलएनजेपी अस्पताल का रुख किया, जहां उन्होंने दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने घायलों को जल्द स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया और इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी और घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इससे पहले, भूटान यात्रा के दौरान भी पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि “दिल्ली कार ब्लास्ट के षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने साफ कहा कि भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज देर शाम एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है, जिसमें दिल्ली धमाके से जुड़ी जांच की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), एनआईए प्रमुख और इंटेलिजेंस एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें…
भारत-भूटान संबंधों में नई ऊर्जा का संचार… द्विपक्षीय सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा —
“दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.
Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025
यह भी पढ़ें…
Delhi Blast पर गरमाई सियासत… अमित मालवीय बोले, “विपक्ष बेशर्मी से कर रहा है राजनीति”
गौरतलब है कि दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हैं। इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है, जिसने इसके लिए एक विशेष टीम गठित की है। एजेंसी दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी कर संदिग्ध मॉड्यूल की कड़ियों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…





