स्वरा भास्कर ने हिंदुत्व से की तालिबानी आतंकियों की तुलना, गिरफ्तारी की मांग

स्वरा भास्कर

नई दिल्ली। सुर्ख़ियों में आने के लिए बॉलीवुड की विवादित अभिनेत्री स्वरा भास्कर आए दिन कोई न कोई ऐसी बात कह देती हैं, जिसकी वजह से वो विवादों में आ जाती हैं। हालाँकि उनका मकसद यही करना प्रतीत होता है.

तजा घटनाक्रम में अभिनेत्री ने ट्विटर पर तालिबानी आतंकियो की तुलना हिंदुत्व से कर दी। उनके इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मुहिम छिड़ गई है।

स्वरा भास्कर ने किया यह ट्वीट

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबन के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी आलोचना हो रही है। लोगों के अंदर उनके इस ट्वीट के बाद उनके प्रति गुस्सा देखने को मिल रहा है। 

Back to top button