Delhi-NCR में फिर जहरीली हुई हवा… AQI 372, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण स्तर

Delhi-NCR Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में एक बार फिर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। पूरे शहर पर धुएं और धुंध की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि यह हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

NCR के शहरों में भी बिगड़े हालात
दिल्ली के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।

  • फरीदाबाद: 312
  • गाजियाबाद: 318
  • ग्रेटर नोएडा: 325
  • गुरुग्राम: 328
  • नोएडा: 310

ये सभी “बेहद खराब” से लेकर “गंभीर” श्रेणी में शामिल हैं।

स्वास्थ्य पर असर
पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी हवा में लंबे समय तक रहना खतरनाक हो सकता है। इससे सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन, गले में खुजली, और दिल व फेफड़ों की बीमारियां बढ़ सकती हैं। अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में पहले से ही बढ़ोतरी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

बागेश्वर सरकार की 10 दिवसीय पदयात्रा… दिल्ली से वृंदावन तक यमुना शुद्धिकरण का संकल्प

मौसम का रुख
सर्दी भी अब दस्तक दे रही है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ रहेगा और 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा की ठंडी हवा चलेगी, जिससे सुबह और शाम ठंडक बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम हवा की गति, तापमान में गिरावट और नमी बढ़ने के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक ऊपर नहीं जा पा रहे। ऊपर से पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से उठने वाला धुआं भी दिल्ली की हवा को और खराब कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

Delhi-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल… ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण

सरकार के प्रयास और चेतावनी
सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां, निर्माण कार्यों में रोक, और एंटी-स्मॉग गन जैसे उपाय किए हैं, पर हालात में फिलहाल कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि

  • बच्चे और बुजुर्ग बाहर निकलने से बचें,
  • जरूरत पड़ने पर एन-95 मास्क पहनें,
  • और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर या पौधे लगाने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें…

‘बाबा किस्मतवाले’ चला रहा था साइबर ठगों का नेटवर्क, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Back to top button