
Ajey: The Untold Story of a Yogi टीजर: CM योगी बन छाए अनंत जोशी…
AJEY teaser out: मोस्ट अवेटेड फिल्म अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी के मेकर्स ने 2 जुलाई को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है.
AJEY teaser out: एक्टर अनंत जोशी और परेश रावल की अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है.यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ‘योगी आदित्यनाथ – द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ की बायोपिक से प्रेरित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसे शांतनु गुप्ता ने लिखा है.
अनंत जोशी ने इसमें योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है. अन्य कलाकारों में निरहुआ, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर और अन्य शामिल हैं. अजय का निर्देशन रवींद्र गौतम ने किया है.
कैसा है इस फिल्म का टीजर?
टीजर में एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा की एक मनोरंजक झलक दिखाई गई है, जिसने एक संन्यासी होते हुए राजनीति में सफलता हासिल की. जिसमें उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और माफिया वर्चस्व के खिलाफ लड़ाई के बारे में भी बताया गया है. टीजर में योगी आदित्यनाथ के संन्यासी बनने से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा दिखाई गई है.
कब रिलीज होगी यह फिल्म-
फिल्म का संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है और यह सम्राट सिनेमैटिक्स बैनर के तहत इसे बनाया गया है. सोनू निगम, बी प्राक और मीका सिंह जैसे सिंगर्स ने इसमें गाने गाए हैं. ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को 1 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी.
सोशल मीडिया पर छाया टीजर
मेकर्स द्वारा सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किए जाने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने योगी के किरदार में अनंत की खूब तारीफ की. टीजर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अनंत, कहने की जरूरत नहीं है, आप एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं. ट्रेलर वाकई शानदार है’. एक ने लिखा, ‘अनंत आप पूरी तरह से आग हैं, मुझे आपकी एक्टिंग बहुत पसंद है’.
टीजर में शानदार डायलॉग भी बोले गए हैं, एक डायलॉग है जिसमें अनंत कहते हैं, ‘बाबा आते नहीं प्रकट होते हैं’. एक डायलॉग है- चाणक्य भी एक योगी थे, भगवान परशुराम भी योगी थे और आज ये योगी आप सबके सामने शपथ लेता है कि इन माफिआयों को घूटने पर लाकर माफी मंगवाउंगा’.





