
राम मंदिर ध्वजारोहण पर अखिलेश यादव का संकेत भरा बयान, दर्शन को लेकर बड़ा संदेश
Ayodhya Dhwajarohan: अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धर्मध्वजा फहराने के ऐतिहासिक अवसर के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया। अयोध्या में जहां उत्साह और भव्य आयोजन चल रहा था, वहीं अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर इटावा में बन रहे ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ का जिक्र कर अपनी धार्मिक और व्यक्तिगत आस्था का संदेश दिया।
अखिलेश यादव का संकेत भरा पोस्ट
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्मित हो रहा केदारेश्वर महादेव मंदिर अब पूर्णता के करीब है। मंदिर के पूर्ण होते ही वे अन्य मंदिरों के दर्शन का अपना संकल्प भी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि—
“आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरती है। ईश्वर की इच्छा ही दर्शन का मार्ग बनाती है। हम तो बस उसी मार्ग पर चलने वाले यात्री हैं।”
पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है।
ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।
आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2025
उनका यह संदेश न केवल व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि इसे मौजूदा राजनीतिक माहौल में एक संतुलित और सौम्य बयान के रूप में भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
अयोध्या में भव्य समारोह… पीएम मोदी और मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया पवित्र ध्वज
राम मंदिर जाने की इच्छा पहले भी जता चुके हैं अखिलेश
अखिलेश यादव पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अयोध्या राम मंदिर पूरी तरह निर्मित होने के बाद ही दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया था कि इटावा के केदारेश्वर मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद वे परिवार सहित अयोध्या जाने की योजना बनाएंगे।
इटावा में बन रहा यह मंदिर केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है और इसका निर्माण अंतिम चरण में है। बीती महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पूजा भी की गई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अखिलेश यादव ने स्वयं साझा किए थे।
यह भी पढ़ें…
Ayodhya Dharma Dhwaj: धर्म ध्वज की पहली तस्वीर आई सामने, क्या है सूर्य-ॐ की खासियत?
अयोध्या के आयोजन के बीच अखिलेश का पोस्ट बना राजनीतिक चर्चा का विषय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराए जाने के बीच अखिलेश यादव का पोस्ट सामने आने से राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं ने जन्म लिया है।
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट अखिलेश की “आस्था-आधारित राजनीतिक संवेदनशीलता” को दर्शाता है, जबकि कुछ इसे प्रस्तावित मंदिर दर्शन की दिशा में उनका संकेत मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





