
अल-फलाह यूनिवर्सिटी विवाद: गोपाल राय ने ध्वस्तीकरण कर विद्यापीठ बनाने की मांग
Lucknow News: हाल ही में अल-फलाह विश्वविद्यालय का नाम कथित आतंकी गतिविधियों में सामने आने के बाद संस्था के भविष्य को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच विश्व हिंदू रक्षा परिषद (वीएचआरपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बड़ा बयान देते हुए विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने और उसकी जगह पांडव वेद विद्यापीठ गुरुकुल की स्थापना की मांग की है।
गोपाल राय ने कहा कि जिस क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय स्थित है, वह महाभारत काल में पांडवों और माता कुंती के अज्ञातवास का स्थान माना जाता है। इसके निकट परसोन गांव में ऋषि पराशर का प्राचीन आश्रम भी स्थित है, जहाँ उनके पुत्र वेद व्यास द्वारा 18 महापुराणों की रचना की गई थी। उन्होंने कहा कि यह इलाका ऐतिहासिक और पौराणिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।
आतंकी गतिविधियों वाले संस्थान का पवित्र भूमि पर होना चिंताजनक: गोपाल राय
वीएचआरपी अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान पर किसी ऐसे संस्थान का होना, जिसका नाम आतंकवादी गतिविधियों में आ रहा हो, बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि परिसर को ध्वस्त कर उसकी जगह पांडवों के नाम पर पांडव वेद विद्यापीठ स्थापित होना चाहिए, जहाँ युवाओं को पुराण, वेद, उपनिषद और भारतीय ज्ञान परंपरा की शिक्षा दी जा सके।

यह भी पढ़ें…
उत्तर प्रदेश में हर वोटर नहीं भर पाएगा SIR का ऑनलाइन फॉर्म, जानिए वजह
दिल्ली ब्लास्ट जांच में अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े नामों का खुलासा
दिल्ली में हुए हालिया ब्लास्ट की जांच में अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े कई व्यक्तियों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इस मामले में लखनऊ के भी कुछ लोगों के शामिल होने के संकेत मिलने के बाद संस्था को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।
गोपाल राय ने कहा कि विश्वभर में बढ़ता इस्लामिक आतंकवाद एक वैश्विक चिंता बन चुका है और जब तक ऐसे ठिकानों को जड़ से समाप्त नहीं किया जाएगा, तब तक शांति संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें…
UP News: पत्नी के अफेयर के शक में पति बना हैवान…,टुकड़ों में मिला युवक का सड़ा-गला शव
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रमुख रूप से कुलदीप मिश्रा, प्रकाश आर्या, सचिन मिश्रा, ओम शंकर गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हिमांशु अवस्थी, हिमांशु धवल, सागर भारद्वाज, अतुल शर्मा, मुदित तिवारी, सुमित शर्मा, बॉबी गुप्ता, राममूर्ति, रामकुमार वर्मा, मनीष राय और सोफी शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें…





