Ramayana: रणबीर कपूर से टकरायेगी आलिया भट्ट; सूर्या संग रामायण की तैयारी..

Alia Bhatt in Ramayana: एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा में जबदस्त चर्चा में है. बजट के हिसाब से फिल्म रिकार्ड तोड़ने को तैयार है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक और ऐलान हो गया है…

Alia Bhatt in Ramayana: इसी बीच अब साउथ सिनेमा में भी रामायण पर फिल्म बनाने की प्लानिंग चल रही है. इसे विष्णु मांचू बनाने वाले हैं. उन्होंने ये भी बता दिया है कि वो किस कलाकार को कौन से रोल में देखना चाहते हैं.

नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ अपनी पहली झलक के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है. इस फिल्म को बहुत भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं.

बॉलीवुड में रामायण की धूम के बीच अब साउथ सिनेमा में भी रामायण फिल्म की प्लानिंग की जा रही है. ये जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ के हीरो विष्णु मांचू ने.

विष्णु मांचू हाल ही में कन्नप्पा में लीड रोल में नजर आए थे. उन्होंने एक बातचीत के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बात की है. उन्होंने रामायण पर फिल्म को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है. वो साल 2009 से रामायण पर फिल्म बनाने का ख्वाब देख रहे हैं और अब वो अपने इस सपने को सार्थक कर सकते हैं. उन्होंने ये भी बता दिया है कि कौन सा कलाकार कौन सा किरदार निभाएगा.

आलिया सीता तो सूर्या बनेंगे प्रभु राम

विष्णु मांचू ने हाल ही में नयनदीप रक्षित को एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने बताया कि वो रामायण को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं. अभिनेता के मुताबिक ये फिल्म रावण के नजरिए से बनाए जाएगी और इसमें रावण की जर्नी को दिखाया जाएगा. उन्होंने बताया कि वो प्रभु श्री राम के रोल के लिए एक्टर सूर्या को कास्ट करना चाहते हैं.

विष्णु ने कहा, ”भगवान राम के रोल के लिए मेरे दिमाग में सबसे पहले एक्टर सूर्या का नाम आता है.” जबकि बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार आलिया भट्ट को वो माता सीता की भूमिका में देखना चाहते हैं. अभिनेता ने कहा, ”मेरे पास इसकी स्क्रिप्ट और डायलॉग तैयार हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इसे कभी बना पाऊंगा आया नहीं.”

बाकी किरदारों से हटेगा पर्दा?

विष्णु ने ये भी खुलासा किया कि साल 2009 में उन्होंने सूर्या से रामायण को लेकर बात की थी, लेकिन कम बजट के चलते विष्णु ने हाथ पीछे खींच लिए थे. हालांकि अब वो इस पर काम शुरू कर सकते हैं. अभिनेता चाहते हैं कि पिक्चर में लंकापति रावण की भूमिका उनके पिता मोहन बाबू निभाए. वहीं सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के भाई कल्याण राम को विष्णु भगवान श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार देना चाहते हैं.

Back to top button