
Aly Goni और Jasmin Bhasin बंधेंगे शादी के बंधन में, एक्टर ने दिया हिंट
Aly-Jasmin: इंडस्ट्री में इन दिनों छोटे और बड़े पर्दे के कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते दिन आरती सिंह ने दीपक चौहान के साथ सात फेरे लिए हैं। अब खबर आ रही है कि टीवी का एक और कपल जल्द शादी के बंधन में बंध सकता है। ये कपल कोई और नहीं, बल्कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन है।

बता दें कि ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों बिग बॉस 14 में साथ दिखाई दिए थे और यही से इनका रिलेशनशिप शुरू हुआ। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी काफी पसंद आती है। अब खुद अली गोनी ने अपनी शादी को लेकर बात की है और बताया है कि वो कब शादी कर सकते हैं।
एक्टर अली गोनी ने दिया हिंट
इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक बातचीत के दौरान अली गोनी ने अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी मां उन्हें शादी करने के लिए कह रही हैं, वो और जैस्मिन भी इसके लिए तैयार हैं। इसके आगे एक्टर ने कहा कि मुझे लगता है शायद अब जल्दी ही आप इसके बारे में सुनेंगे।

क्या इसी साल शादी करेगा कपल?
वहीं, अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या वे इसी साल शादी के बंधन में बंधेंगे। तो अली कहा कि शायद कुछ हो सकता है। अली से इस बातचीत के बाद उनकी शादी की अटकलें और तेज हो गई है। हालांकि, जैस्मिन ने 2023 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल शादी करने की प्लानिंग नहीं कर रही हैं और अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं।
साथ में मनाई थी ईद
अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई दे जाते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने साथ में मिलकर ईद का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया था। इसकी कई तस्वीरें भी दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।