
अमेरिका ने H-1B वीजा में किये बड़े बदलाव… जानें भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा प्रभाव
H-1B Visa: अमेरिका आज से एच-1बी वीजा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है। एच-1बी वीजा दुनियाभर के कुशल पेशेवरों को अमेरिका में रहने और काम करने की सुविधा देता है। ये बदलाव खासकर भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करेंगे।
ये बदलाव आज यानी 17 जनवरी शुक्रवार से प्रभावी हो गए हैं. अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि एच-1बी वीजा प्रोग्राम में बदलाव का उद्देश्य अमेरिका में विदेशी प्रतिभाओं की भर्ती में निष्पक्षता, पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करना है.
नए नियमों से भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा किए गए यह बदलाव उनकी आव्रजन नीति का हिस्सा हैं। यह बदलाव डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले लागू हुए हैं। 2023में जारी किए गए एच-1बी वीजा का लगभग 70प्रतिशत भारतीय पेशेवरों को मिला था। नए नियमों से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे भारतीय पेशेवरों को फायदा हो सकता है।
H-1B वीजा नियमों में होंगे ये बदलाव
- किसी संगठन द्वारा बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा आवेदन न किए जाएं, इस पर रोक के लिए नियमों को बेहतर किया गया है ताकि सभी को मौके मिल सकें।
- जो छात्र अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और अमेरिका में काम करना चाहते हैं, उनके एफ-1 वीजा को एच-1बी वीजा में बदलने की प्रक्रिया को आसान किया गया है।
- नए नियमों के तहत विशेषज्ञ पेशे में बदलाव किए गए हैं। इनके तहत पात्र पदों को भरने के लिए स्नातक डिग्री की जरूरी होगी, लेकिन कुछ मामलों में इसमें छूट भी दी जा सकती है और अगर उनकी योग्यता नौकरी से संबंधित है तो बिना विशेषज्ञ डिग्री भी उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
- यूएससीआईएस ने एच-1बी वीजा के बैकलॉग को खत्म करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रावधान किया है ताकि योग्य पेशेवरों को एच-1बी वीजा के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
- बदलावों को नियोक्ता के लिए अधिक लचीला बनाया गया है और वे अपनी जरूरतों के हिसाब से विशिष्ट पेशेवरों की नियुक्ति कर सकेंगे। साथ ही कंपनी में हिस्सेदारी रखने वाले बिजनेसमैन भी अब एच-1बी वीजा के लिए स्वयं याचिका दायर कर सकेंगे।
- नए नियमों के तहत एच-1बी वीजा धारकों का अचानक निरीक्षण भी हो सकेगा और अगर निरीक्षण में कुछ खामियां पाई गईं तो वीजा रद्द भी किया जा सकेगा। साथ ही अब एच-1बी वीजा के साथ एक नया अपडेट फॉर्म आई-129 भी भरना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को आसान बनाना है।
- एच-1बी वीजा धारक अब बिना अपने देश लौटे अपने वीजा का नवीनीकरण करा सकेंगे। इससे भारतीय पेशेवरों को बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…
Spacex के स्टारशिप रॉकेट बूस्टर में भीषण ब्लास्ट… Elon Musk का टूटा सपना
पूर्व पाकिस्तानी PM Imran Khan फिर से दोषी, भ्रष्टाचार मामले में पत्नी भी आरोपी…
इजरायल-हमास में ख़त्म होगा खुनी खेल… भारत ने किया समझौते का स्वागत





