विवादों के बीच ज्योति ने रखा पवन सिंह के लिए व्रत, सोशल मीडिया पर भावुक संदेश वायरल

Pawan Singh VS Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में शामिल पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, और मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके, करवा चौथ के मौके पर ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए व्रत रखकर सबको चौंका दिया।

करवा चौथ पर किया भावुक पोस्ट
ज्योति सिंह ने लाल साड़ी में सजी-धजी पूजा करते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इस वीडियो में वे चांद की पूजा कर अपना व्रत खोलती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा:

“पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है — मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)


फैंस ने दिया भावनात्मक समर्थन

  • एक यूजर ने लिखा — “ऐसी पत्नी हर पुरुष को मिले। ज्योति सिंह को महादेव हर खुशी दे। इस बार बिहार की बेटी ज्योति सिंह विधायक बने।”
  • दूसरे यूजर ने कहा — “ज्योति सिंह अभागन नहीं हैं। वो एक दिन ऐसा मुकाम हासिल करेंगी, जिस पर पूरा देश गर्व करेगा।”

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें हर बात सोशल मीडिया पर नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे निजी रिश्ते और बिगड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

Bihar Elections 2025: पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव पर दिया अपडेट, कर दिया बड़ा ऐलान

सीएम से लगाई गुहार
इस विवाद में ज्योति सिंह ने योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए मदद की अपील भी की थी। उन्होंने लिखा कि सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, लेकिन पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार कर नीति का मज़ाक बना दिया।

यह भी पढ़ें…

तेजस्वी यादव के ‘हर घर सरकारी नौकरी’ वादे पर महागठबंधन में विवाद, कांग्रेस ने जताई असहमति

पवन सिंह के आरोप
दूसरी ओर, पवन सिंह का कहना है कि ज्योति सिंह का उद्देश्य राजनीति में जाना है और उन्होंने उन पर चुनाव लड़वाने का दबाव बनाया। उनका दावा है कि ज्योति के पिता ने उनसे कहा था:

“बस एक बार बेटी को विधायक बनवा दो… फिर चाहे छोड़ देना।”

यह भी पढ़ें…

Jan Suraaj List: जन सुराज पार्टी की पहली लिस्ट की घोषणा, PK के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस

Back to top button