बाप के कंधे पर बेटे की अर्थी…, बेटे की मौत से टूटे वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल

Anil Agarwal Son Dies: वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया, वे 49 साल के थे. पिता ने एक पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत बेटे की बड़ी इच्छा के बारे में बताया.

Anil Agarwal Son Dies: देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के लिए साल 2026 की शुरुआत एक गहरे सदमे के साथ हुई है। उनके बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अचानक निधन (Agnivesh Agarwal Dies) ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घड़ी में सोशल मीडिया पर संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है, वहीं Anil Agarwal के बेटे के निधन के बाद अब लोग इस दिग्गज बिजनेस परिवार और उनकी विरासत के बारे में जानना चाह रहे हैं.

अनिल अग्रवाल ने किया भावुक पोस्ट

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में शामिल वेदांता फैमिली से जुड़ी एक बुरी खबर बुधवार को आई. अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का एक हादसे में घायल होने के बाद अमेरिका में इलाज चल रहा था और इस दौरान उनका निधन हो गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक भावुक पोस्ट में उन्होंने बेटे के निधन की खबर शेयर करते हुए दिवंगत अग्निवेश अग्रवाल का बड़ा सपना भी शेयर किया.

Anil Agarwal ने पोस्ट में लिखा कि एक माता-पिता का ये दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, जिन्हें अपने बच्चे को अलविदा कहना पड़ता है. एक बेटा अपने पिता से पहले नहीं जाता। इस नुकसान ने हमें इस तरह से तोड़ दिया है.

अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। अजमेर के मेयो कॉलेज से उसने पढ़ाई की और एक सफल पेशेवर करियर बनाया। फुजैराह गोल्ड की स्थापना में अग्निवेश ने अहम भूमिका निभाई और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को एक खिलाड़ी, संगीतकार और लीडर बताया, जो अपनी गर्मजोशी, विनम्रता और दयालुता के लिए जाने जाते थे।

Vedanta में निभाई थी बड़ी भूमिका

दिवंगत अग्निवेश अग्रवाल ने पिता के Vedanta Group और उससे जुड़ी तमाम कंपनियों में बड़ी भूमिका निभाई थी. Hindustan Zink Ltd में वे नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर रहे थे, लेकिन 2019 में उन्होंने ये पद छोड़ दिया था.  इसके बाद उन्होंने एक मेटल रिफाइनिंग कंपनी फुजैराह गोल्ड FZC की शुरुआत की थी.

Back to top button