सज गया अनिल कपूर का बंगला, करण बूलानी संग रिया कपूर आज लेंगी सात फेरे

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया आज लेंगी ब्वॉयफ्रेंड करण संग सात फेरे

मुंबई। अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ आज (14 अगस्त) शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिया लंबे समय से करण के  साथ रिलेशनशिप में हैं।

वह सोशल मीडिया पर अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। बेटी की शादी के लिए लिए अनिल कपूर का जुहू स्थित घर पूरी तरह से सज चुका है।

सजा अनिल कपूर का बंगला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में परिवार के लोग और करीबी ही शामिल होंगे। शादी की सेरेमनी दो-तीन दिनों तक चलने वाली है। हालांकि अभी तक कपूर परिवार की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अनिल कपूर के बंगले के बाहर की तस्वीरें सामने आई हैं जिसे रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया है। बताया जा रहा है शादी की रस्में यहीं पर होंगी। रिया कपूर ने ‘आयशा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

कौन हैं करण बूलानी

करण बूलानी एक निर्देशक हैं और उन्होंने ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके साथ ही करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं।

बताया जाता है कि 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ में साथ काम करते वक्त ही रिया और करण का अफेयर शुरू हुआ था।

Back to top button