कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बॉलीवुड में एंट्री? कॉमेडी से करेंगे लोगों की सेवा…

Aniruddhacharya: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म गुरु होने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। उनके रील्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब अनिरुद्धाचार्य महाराज कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ में नजर आने वाले हैं।

फेमस कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज (Aniruddhacharya) रियलिटी शो बिग बॉस 18′ में एंट्री लेने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों अनिरुद्धाचार्य कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने अपनी बातों और विचारों से सबका दिल जीत लिया था। इसी बीच उनके इंटरव्यू की क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने फिल्मों में खुद की एंट्री को लेकर बताया है। इसके बाद से ही कथावाचक के फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अनिरुद्धाचार्य कथा-भक्ति छोड़ देंगें? क्या कथावाचक अब बॉलीवुड का हिस्सा बनने जा रहे हैं? आइये जानते है।

एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े अनिरुद्धाचार्य
एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ चुके महाराज अनिरुद्धाचार्य आगे भी कॉमेडी का सफर जारी रखेंगे. अगर उन्हें कोई अच्छा शो ऑफर होता है, तो वो जरूर उसका हिस्सा बनेंगे. वो एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को आध्यात्म और परिवार से जोड़ना चाहते हैंअनिरुद्धाचार्य का मानना है कि हर किसी को जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए. लोगों को कामकाज में तरक्की करनी चाहिए, लेकिन टेंशन नहीं लेनी चाहिए. आजकल टेंशन की वजह से कई बीमारियां बढ़ गई हैं. इसलिए वह सबकी टेंशन दूर करना चाहते हैं

अनिरुद्धाचार्य ने आगे कहा, “अगर कोई फिल्म मेरे और धर्म के अनुकूल फिल्म हो, अध्यात्म से जुड़ी हो और समाज को पॉजिटिव मैसेज देती हो तो मैं कर सकता हूं।” इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य ने और भी ढेर सारी बातें की। आपको बता दें कि इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद करते हैं। आए दिन उनके कई वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं।

Back to top button