बोकारो से लखनऊ पहुंची दूसरी स्पेशल ट्रेन, मिला 60 हजार लीटर ऑक्सीजन

Oxygen Express

लखनऊ। झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन टैंकर लेकर दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन आज लखनऊ पहुंच गई है। कल बोकारो से ऑक्सीजन लेकर रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस दोपहर रवाना हुई थी। ट्रेन से ऑक्सीजन के तीन टैंकर आने की बात कही गई थी ताकि 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन मिल सके।

ट्रेन से लखनऊ में दो टैंकर उतारे गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक वाराणसी में उतारा गया है। इसके अलावा, शनिवार सुबह भी एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो भेजी गई है जिसमें वाराणसी से एक टैंकर लदेगा। यह ट्रेन सोमवार को वापस लौटेगी।

बोकारो के एडीआरएम ने बताया कि के ऑक्सीजन एक्सप्रेस की ऊंचाई 4.5 मीटर है, इसलिए ओएचई को ध्यान में रखते हुए टैंकर रखे गए और ऑक्सीजन एक्सप्रेस को 60 किमी प्रतिं घंटे की गति से लखनऊ रवाना किया गया। साथ मे एक दर्जन से अधिक रेलकर्मियों को भी अगले स्टेशन तक साथ भेजा गया है।

सुरक्षा के लिए जीआरपी

लखनऊ से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के साथ एक जीआरपी उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल का एस्कॉर्ट भी भेजा गया है। ताकि ऑक्सीजन को सुरक्षित लखनऊ लाया जा सके। इसके अलावा यूपी के साथ बिहार और झारखंड जीआरपी मुख्यालय को अलर्ट किया गया है। 

ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ का भुगतान

प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की ढुलाई के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ का भुगतान किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर की तेजी से आपूर्ति के लिए सरकार रेलवे का सहयोग ले रही है।

मुख्य कोषाधिकारी जवाहर भवन स्वतंत्र कुमार ने बताया कि राहत आयुक्त की ओर से ऑक्सीजन टैंकरों को विभिन्न शहरों में पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं, जिसका भुगतान कोषागार की ओर से तत्काल करा दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button